घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो झाम सिंह खून से लथपथ जमीन पर पड़े मिले। ग्रामीणों को देखकर आरोपी बेटा उन्हें धमकाते हुए मौके से फरार हो गया।
गुस्से में बरसाईं लाठियां, मौके पर ही मौत
पुलिस के अनुसार मंगलवार दोपहर घरेलू बातों को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने लाठी उठाकर पिता पर लगातार कई वार कर दिए। सिर पर गंभीर चोट लगने से झाम सिंह ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों एवं ग्रामीणों से पूछताछ की। इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने कुछ ही समय में आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया।
हत्या का मामला दर्ज, जांच जारी
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव का पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच कर रही है।
