Breaking

revanchal times new

छिंदवाडा पुलिस द्वारा पुलिस लाईन छिंदवाडा मे नशे के विरुद्ध चलाये गये 15 दिवसीय महा अभियान “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” का समापन

 



अभियान के तहत  24,46,117  लोगो को विभिन्न माध्यमों एवं कार्यक्रम आयोजित कर किया गया जागरूक




 रेवांचल टाइम्स  छिंदवाडा|नशामुक्त भारत की परिकल्पना लेकर मध्यप्रदेश शासन द्वारा चलाये जा रहे नशे से दूरी है जरूरी 2.0" अभियान के तहत जिला पुलिस छिंदवाडा द्वारा अधिक से अधिक स्कूल, शैक्षणिक संस्थानों में, आवासीय विद्यालयों, छात्रावासों, शासकीय/निजी चिकित्सालयों, शासकीय/निजी कार्यालयों, धार्मिक स्थलों एवं ग्राम पंचायतों मे पहुंच कर विभिन्न माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जाकर नशामुक्ति जनजागृति अभियान के महत्व पर प्रकाश डालकर आम लोगों को स्वयम व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की समझाईश देकर नशामुक्ति शपथ दिलाई गई।




साथ ही मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 एवं अन्य आवश्यक सभी हेल्पलाइन नम्बरों का परिचय दिया जाकर उपयोग सम्बन्धी जानकारी भी दी गई। 


अभियान के दौरान लगभग *24,46,117 से अधिक व्यक्तियों* को ऑनलाइन/ऑफलाइन माध्यमों से नशे के विरुद्ध जागरूक किया गया है। 


आज इस 15 दिवसीय महा अभियान का समापन पुलिस लाईन छिंदवाडा में रखा गया।  *समापन कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक  अजय पाण्‍डे, अति.पुलिस अधीक्षक  आशीष खरें, नगर पुलिस अधीक्षक  अजय राणा, उप. पुलिस अधीक्षक यातायात रामेश्‍वर चौबें, उप पुलिस अधीक्षक अजाक सुनील बरकडें, रक्षित निरीक्षक  आशीष तिवारी, थाना  प्रभारी कोतवाली आशीष धुुुुुर्वे, थाना प्रभारी कुण्‍डीपुरा महेन्‍द्र भगत, थाना प्रभारी देहात गोविन्‍द राजपूत, महिला थाना प्रभारी अरूणा वाहने, कंट्रोल रूम प्रभारी डी.एस शेण्‍डे, चौकी प्रभारी धरमटेकडी अविनाश पारधी, पुलिस लाईन निरीक्षक सुद्रेंश मरावी, सुबेदार कमला कुशवाहा, उनि त्रिशला मित्‍तल, सउनि केशव इंगले एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी व प्रशासनिक अधिकारीगण एस.डी.एम पुष्‍पेन्‍द्र निगम एवं अन्य नागरिकगण उपस्थित रहे। सभी वक्ताओं द्वारा नशामुक्ति जनजागृति अभियान के महत्व पर प्रकाश डालकर आम लोगों को स्वंंय व अपने परिजनों को नशे से दूर रहने की अपील कि गई।   


अभियान के दौरान जिले के समस्त थाना/चौकी कि पुलिस टीम द्वारा अभियान के दौरान 300 से अधिक स्कूलों एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों में जाकर जागरूकता रैलियों एवं नशा मुक्ति जागरूकता शार्ट वीडियो के माध्यम से छात्र - छात्राओं एवं शिक्षकगण को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। 


इसी प्रकार छिंदवाडा पुलिस द्वारा शहर, छोटे कस्बे, ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत, जनपद पचायत, आंगनवाड़ी केंद्र, हाट बाज़ार, बस स्टैण्ड/ ऑटो रिक्शा स्टैण्ड, बैंक ATM , बैंक परिसर, बैंक कीओस्क सेंटर, अस्पताल आदि जगहों पर भी लोगों को अभियान से जोड़ा जाकर नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। 


जिला पुलिस छिंदवाडा के सोशल मीडिया हैंडलों से नशा मुक्ति जागरूकता संबंधी सामग्री, शार्ट वीडियो, जनप्रतिनिधियों के जागरूकता संदेशों का प्रसारण किया जाकर लगभग 24,46,117 से अधिक लोगों  तक अपनी डिजिटल पहुंच बनाई जाकर जागरूक किया गया। 


छिंदवाडा पुलिस पुनः समस्त जनमानस से अपील करती है कि "नशे से दूरी है जरूरी"

Post a Comment

Previous Post Next Post