दैनिक रेवाँचल टाईम्स - बजाग आकांक्षी विकासखंड कार्यक्रम के तहत बजाग विकासखंड के _ग्राम जल्दा_ में महिला सशक्तिकरण और पोषण सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
ग्राम जल्दा में _राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन_ से जुड़ी _42 बैगा दीदियों_ को कृषि विभाग के समन्वय से _5-5 किलो कुटकी बीज_ का निःशुल्क वितरण किया गया।
कुटकी, कोदो जैसे मोटे अनाज पोषण से भरपूर होने के साथ-साथ स्थानीय जलवायु के लिए भी उपयुक्त हैं। बीज मिलने से दीदियों में खुशी की लहर है। अब वे अपने खेतों में कुटकी की खेती कर न केवल परिवार का पोषण बेहतर करेंगी, बल्कि अतिरिक्त उत्पादन को बेचकर आय भी बढ़ा सकेंगी। इस पहल का उद्देश्य _आजीविका मिशन समूहों को कृषि से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना_ और _आकांक्षी विकासखंड बजाग_ में पोषण अभियान को मजबूती देना है। कृषि विभाग के अधिकारियों ने दीदियों को बीज उपचार, बोआई और फसल प्रबंधन की तकनीकी जानकारी भी दी।
दीदियों ने कहा कि शासन के इस सहयोग से उन्हें खेती के लिए प्रोत्साहन मिला है और अब वे मिलकर मोटे अनाज का उत्पादन बढ़ाकर समूह के माध्यम से बाजार तक पहुंचाएंगी। इस अवसर पर जनपद पंचायत, कृषि विभाग एवं आजीविका मिशन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

.jpeg)