प्राचीन खेरमाई मंदिर चेरीताल में माता महाकाली श्री हनुमान जी महाराज और भैरव महाराज की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न
जबलपुर-| न्यू चेरी ताल स्थित प्राचीन खेरमाई में मंदिर आज आषाढ़ माह की हाल हरणी अमावस्या की अवसर पर माता महाकाली, श्री हनुमान जी महाराज, और श्री भैरव महाराज जी की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई। इससे पहले भक्तों और आयोजकों के द्वारा विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। आयोजक रामस्वरूप रजक ने बतलाया कि यह शोभा यात्रा प्राचीन खेरमाई से लेकर परिजात बिल्डिंग वसुंधरा कॉलोनी संगम कॉलोनी होते हुए वापस फिर मैं मंदिर में जाकर संपन्न हुई। शोभा यात्रा में भक्तों के द्वारा भजन कीर्तन प्रस्तुत कर माता के जयकारे लगाए गए। मुख्य आयोजन करता रामस्वरूप रजक ने बतलाया की आषाढ़ माह की अमावस्या होने के कारण इस प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में हजारों भक्तों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शहर में मंदिर में पिछले तीन दिनों से लगातार इन प्रशन का पूजन अभिषेक वैदिक पंडितों के द्वारा किया जा रहा था। आज प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में विशेष पूजन अर्चन सुबह से ही शुरू हो गए थे। पूरे विधि विधान से पूजन अर्चन और अभिषेक हवन आदि करते हुए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्नहुआ। इसके बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम भी रखा गया
इस आयोजन में मुख्य रूप से रमेश रजक, दिनेश पटेल, राज मिस्त्री ,राजू पटेल, पप्पू श्रीवास ,और आसपास के हजारों श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित हुए और सभी ने धर्म लाभ लिया।

