Breaking

revanchal times new

किसान का बेटा बना DSP मुसीबतों से जीत कर मिली सफलता...




रेवांचल टाईम्स - मंडला, जिले के विकास खण्ड नैनपुर के ग्राम सालीवाड़ा के किसान का बेटा बना DSP, नैनपुर का नाम किया रोशन, थोड़ी सी पढ़ाई से हासिल किया मुकाम


 नैनपुर विकासखंड के ग्राम सालीवाड़ा के एक किसान परिवार से आनंद राय ने mppsc परीक्षा में (पुलिस) पांचवी रेंक हासिल कर DSP पद के लिए चयनित हुए है, आनंद ने अपने परिवार बल्कि नैनपुर का नाम रोशन किया


आनंद राय के पिता सुशील रे एक किसान है ओर वह एक छोटे से ग्राम सालीवाड़ा के निवासी है आनंद राय की प्रारम्भिक शिक्षा ग्राम के ही स्कूल में हुई, ओर फिर नैनपुर के सरस्वती शिशु मंदिर से माध्यमिक एवम उच्चतर शिक्षा हासिल की फिर इंदौर से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर MPPSC की परीक्षा पास कर DSP पड़ के लिए चयनित हुए

      वही आनंद राय सामान्य किसान परिवार से 3 बहनो में इकलौते भाई है आनंद का कहना है कि नियमित पढ़ाई और थोड़ी सी कोचिंग के बाद मेने यह मुकाम हासिल किया यदि आगे बढ़ना है तो लक्ष्य तय करो ओर आगे बढ़ते चलो सफलता जरूर मिलेगी। आनंद का परिवार इस उपलब्धि से बहुत खुश है।

Post a Comment

Previous Post Next Post