BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
शतप्रतिशत बैगा परिवारों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करें प्रधानमंत्री जनमन कार्यक्रम की तैयारियों की हुई समीक्षा - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Friday, December 29, 2023

शतप्रतिशत बैगा परिवारों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करें प्रधानमंत्री जनमन कार्यक्रम की तैयारियों की हुई समीक्षा

 





 

मंडला 29 दिसम्बर 2023

                प्रधानमंत्री जनमन कार्यक्रम के लिए भारत सरकार से नियुक्त नोडल अधिकारी इंदिरा मुदगल एवं कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने जिला योजना भवन में आयोजित बैठक में जनजातीय आदिवासी न्याय महाअभियान की विस्तार से समीक्षा की। नोडल अधिकारी इंदिरा मुदगल ने निर्देशित किया कि अभियान के दौरान शतप्रतिशत बैगा परिवारों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करना सुनिश्चित करें। सर्वे के माध्यम से आधारभूत जानकारी संकलित करें तथा शेष बचे बैगा परिवारों को व्यक्तिगत तथा सामुदायिक स्तर पर प्रदाय की जाने वाली योजनाओं से लाभान्वित करें। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर राजेन्द्र कुमार सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

                बैठक में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने 9 मंत्रालयों की 11 गतिविधियों के अंतर्गत बैगा बस्तियों में सबको पक्का घर, हर घर नल से जल, खाद्यान्न पात्रता पर्ची, गांव-गांव तक सड़क, हर घर बिजली, शिक्षा के लिए हॉस्टल, कौशल विकास, दूरदराज गांव तक मोबाईल मेडीकल यूनिट, सबको पोषण, उन्नत आजीविका, मोबाईल नेटवर्क सहित अन्य गतिविधियों के संबंध में विस्तार से समीक्षा करते हुए कार्ययोजना बनाकर प्रत्येक बैगा परिवार को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति के आधार कार्ड, जनधन खाता तथा जाति प्रमाण पत्र की उपलब्धता के संबंध में भी आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

 

अभियान में जनभागीदारी बढ़ाएँ

 

                बैठक में कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना ने निर्देशित किया कि प्रधानमंत्री जनजातीय आदिवासी न्याय महाभियान के तहत आयोजित होने वाली गतिविधियों में जनभागीदारी बढ़ाने का प्रयास करें। उन्‍होंने कहा कि विभिन्न विभागों के मैदानी कर्मचारी भी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में सहभागिता करें। इस दौरान जनसामान्य को योजना के संबंध में दिशा-निर्देश, पात्रता एवं अपात्रता की स्थिति आदि से भी अवगत कराएं। इस संबंध में कलेक्टर ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग प्राप्त करने के निर्देश दिए।

No comments:

Post a Comment