Breaking

revanchal times new

योजनाबद्ध तरीके से ऊर्जा संरक्षण के उद्देश्य को पूरा करने की जरूरतः प्रबंध संचालक इंजी. सुनील तिवारी एम.पी. ट्रांसकों में ऊर्जा संरक्षण की ली गई शपथ

 


रेवांचल टाईम्स - जबलपुर एमपी ट्रांसको (एम.पी. पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी) के प्रबंध संचालक इंजी. सुनील तिवारी ने कहा है कि वर्तमान में नवाचार का व्यापक स्तर पर उपयोग कर के  ऊर्जा संरक्षण हेतु प्रकृति के अनुरूप नई-नई तकनीकों को विकसित करना होगा,और इसे योजनाबद्ध तरीके से पूरा करने की जरूरत है,तभी ऊर्जा संरक्षण का उद्देश्य सफल हो पायेगा। उन्होंने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर एम.पी. ट्रांसको के कार्मिकों को अपने संदेश में कहा कि इस दिवस का उद्देश्य ऊर्जा के महत्य, बचत एव संरक्षण के साथ ही ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन के बारे में जागरूकता लाना है।


उन्होंने एम.पी ट्रासको के कार्मिकों का आव्हान किया कि वे योजनाबद्ध तरीके से अपने कार्यालय के साथ घरेलू कार्यों में भी बिजली बचत को सर्वोच्च प्राथमिकता दें एवं अपने परिचितों को भी ऊर्जा संरक्षण के लिए भी प्रेरित करें। इस अवसर पर एम.पी. ट्रासकों के सभी विभागाध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे, जिन्होंने प्रबंध संचालक इंजी सुनील तिवारी के साथ ऊर्जा संरक्षण की शपथ ली।


एम.पी ट्रांसकों के प्रदेश भर के सभी कार्यालयों में आयोजित हुये कार्यक्रम

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर प्रदेश भर के सभी एम.पी ट्रांसको के कार्यालयों, ट्रांसमिशन लाइन संधारण (टी एल एम), एवं सबस्टेशनों में प्रबंध संचालक इंजी सुनील तिवारी के संदेश का वाचन किया गया एवं सभी कार्मिकों ने ऊर्जा संरक्षण की शपथ ली।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new