Breaking

revanchal times new

फिर शुरू धान खरीदी केन्द्रों में भारी धांधली लूट रहे किसान


रेवांचल टाईम्स - मण्डला प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्तमान में धान खरीदी में भारी धांधली मण्डला जिले में की जा रही है। शासन द्वारा संचालित धान खरीदी केंद्रों में किसानों को अपनी फसल बेचनेके लिये कई तरह के प्रयास करने पड़ रहे हैं खरीदी केंद्रों में धान की तुलाई व अन्य कार्य के नाम से अनाप-सनाप अवैध वसूली की चर्चा जोरों पर चल रही है। सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि यूं तो गड़बड़ी संपूर्ण मण्डला जिले में हो रही है, लेकिन मण्डला जिले की तहसील नैनपुर के ग्राम डिठौरी में संचालित धान खरीदी केंद्र में ज्याद गड़बड़ी की शिकायत मिल रही है। यहां पर किसानों से अवैध वसूली की जा रही है जनापेक्षा है अवैध वसूली बंद की जाये और किसानों की धान आसानी से लेकर शीघ्र परिवहन कराकर समय पर भुगतान किया जावे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new