Breaking

revanchal times new

योजनाओं के माध्यम से विकास की मुख्य धारा से जुड़ें - श्री कुलस्ते

 


केन्द्रीय मंत्री ने विकसित भारत संकल्प यात्रा में की सहभागिता

 

मंडला 26 दिसम्बर 2023

                विकसित भारत संकल्प यात्रा 26 दिसंबर को नारायणगंज में गूजरसानी एवं भावल, बिछिया विकासखंड के ग्राम खमरोटी एवं केवलारी, बीजाडांडी में मैली एवं बरवाही, मवई में भाड़ा एवं टिकरिया, नैनपुर में निवारी एवं समनापुर तथा मंडला में घाघा एवं अहमदपुर पंचायत पहुंची जहां पर स्थानीय लोगों द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। गूजरसानी एवं भावल में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय इस्पात एवं ग्रामीण विकास राज्यमंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने सहभागिता की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि सरकार द्वारा सभी वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। प्रत्येक व्यक्ति को पात्रतानुसार शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजित की जा रही है। उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे योजनाओं को समझें और लाभ लेते हुए विकास की मुख्य धारा से जुड़ें। श्री कुलस्ते ने कहा कि भारत को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ देश बनाने के लिए प्रत्येक नागरिक को विकास की मुख्य धारा से जोड़ना आवश्यक है। कार्यक्रम में विभिन्न खेल तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंचासीन अतिथियों द्वारा शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत पात्र हितग्राहियों को हितलाभों का वितरण किया गया। साथ ही उपस्थितजनों को भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणजनों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर जनपद पंचायत नारायणगंज अध्यक्ष आशाराम भारतीया, उपाध्यक्ष अविनाश शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, एसीईओ जिला पंचायत क्षमा सराफ, एसडीएम निवास शाहिद खान तथा संबंधित विभागों के अधिकारी, विभिन्न योजनाओं के हितग्राही तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

 

आज इन पंचायतों में पहुँचेगी विकसित भारत संकल्प यात्रा

 

                विकसित भारत संकल्प यात्रा 27 दिसंबर को बिछिया विकासखंड के ग्राम नेवसा भपसा एवं दानीटोला, बीजाडांडी में बरोंची एवं पिंडरई माल, मवई में चंदवारा रैयत एवं अंजनी, मोहगांव में मलवाथर एवं कुम्हर्रा, नैनपुर में अलीपुर एवं धतुरा, नारायणगंज में कोंडरा माल एवं चिरईडोंगरी, मंडला में गोंझीमाल एवं साल्हेडंडा पंचायत पहुंचेगी। विकसित भारत संकल्प यात्रा का समापन 26 जनवरी 2024 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर होगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post