Breaking

revanchal times new

एनकोर डेटा एंट्री में पर्याप्त सावधानी बरतें - डॉ. सिडाना

 


जिला निर्वाचन अधिकारी ने की मतगणना की तैयारियों की समीक्षा

 

मंडला 1 दिसम्बर 2023

                कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सलोनी सिडाना ने रिटर्निंग तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की बैठक में 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की। उन्हांेने निर्देशित किया कि मतगणना से संबंधित सभी तैयारियां जल्द पूर्ण करें। तैयारियों को त्रुटिरहित बनाएं। कलेक्ट्रेट के गोलमेज सभाकक्ष में संपन्न हुई इस बैठक में पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत श्रेयांश कूमट, अपर कलेक्टर एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी राजेन्द्र कुमार सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

                जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि मतगणना कार्य में संलग्न सभी अधिकारी, कर्मचारी, अभिकर्ता आदि के पात्रतानुसार प्रवेश पत्र जारी करें। सुनिश्चित करें कि बिना प्रवेश पत्र के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश न दिया जाए। गणना कक्ष में कम्प्यूटर, फोटोकॉपी मशीन, स्केनर सहित अन्य सामग्रियों की उपलब्धता जल्द सुनिश्चित करें। डॉ. सिडाना ने कहा कि मतगणना के संबंध में सौंपे गए सभी कार्यों को गंभीरतापूर्वक संपादित करें। निर्वाचन से संबंधित कार्यों में गलती के लिए कोई स्थान नहीं होता। एनकोर डेटा की एंट्री में पर्याप्त सावधानी बरतें। उन्हांेने कहा कि अधिकारी, कर्मचारियों को गेट क्रं. 2 से प्रवेश मिलेगा जो पॉलीटेक्निक भवन में सामग्री वितरण स्थल पर बनाए गए गेट से आवंटित गणना कक्ष तक पहुंचेंगे। अभ्यर्थी, अभिकर्ता एवं मीडियाकर्मियों को गेट क्रं. 1 से प्रवेश दिया जाएगा।  कलेक्टर ने सुरक्षा व्यवस्था, ईव्हीएम लाने ले जाने का मार्ग, स्ट्राँग रूम, रेंडमाईजेशन, डाक मतपत्र की गिनती, मतगणना के पश्चात सीलिंग, पेयजल, प्रसाधन आदि के संबंध में भी विस्तृत निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन की आदर्श आचरण संहिता तथा धारा 144 के तहत प्रतिबंध प्रभावशील हैं जिनका पालन सुनिश्चित कराएं।

 

गणनाकर्मियों के लिए चाय, नाश्ता एवं भोजन की व्यवस्था

 

                मतगणना कार्य में संलग्न अधिकारी, कर्मचारियों के लिए मतगणना स्थल पर चाय, नाश्ता एवं भोजन की व्यवस्था की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देशित किया कि प्रदाय की जा रही सामग्री की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान रखें। गणना अधिकारियों को प्रवेश द्वार के निकट आदेश वितरण स्थल पर ही नाश्ता एवं चाय का वितरण करें। भोजन का वितरण गणना स्थल पर किया जाएगा। उन्होंने अभिकर्ताओं के लिए चाय, नाश्ता, भोजन लाने के लिए संबंधितों को प्रवेश पत्र जारी करने के निर्देश दिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post