Breaking

revanchal times new

कन्या शिक्षा परिसर की विद्यार्थियों को अध्यापन कार्य कराया


दैनिक रेवांचल टाइम्स डिडोरी कलेक्टर  विकास मिश्रा ने शासकीय कन्या शिक्षा परिसर विद्यायल के कक्षा बारहवीं विज्ञान संकाय की छात्राओं को भौतिक विज्ञान एवं रसायन विज्ञान के विषय में जानकारी दी । चर्चा के दौरान छात्राओं ने डॉक्टर, वकील, शिक्षक, पुलिस एवं कलेक्टर बनने की इच्छा जहिर की। कलेक्टर ने कहा कि उद्देश्य के साथ साथ कठिन परिश्रम करना होगा और कहा कि आप सभी रोजाना एक घंटे लिखना अभ्यास करें जिससे लिखावट में सुधार आयेगी। इसी के साथ कक्षा दसवीं गणित विषय की अलग-अलग कक्षा लीं जिसमें गणित के सवाल पुछते हुए उन्हें सरल तरीके से परीक्षा में उत्तर देने की विधि की जानकारी दी जिससे उन्हें अधिक से अधिक अंक प्राप्त हो सके। एवं साथ में उपस्थित प्राचार्य को निर्देष दिए कि इन्हें साइनी कम्पनी नामक डिस्कनरी उपलब्ध करायें जिससे अंग्रेजी से हिन्दी एवं हिन्दी से अंग्रेजी भाषा का अभ्यास कराने में सरलता हो । जिससे छात्राओं को अंग्रेजी विषय में सुविधा हो सके। कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने कहा कि आप सभी मन लगाकर पढाई करें एवं परीक्षा की पूर्ण तैयारी करें उन्होंने कहा कि आपको किसी भी प्रकार की आवश्यकता एवं समस्या पडने पर मुझे सूचना दें परन्तु आप सभी दसवीं एवं बारहवीं में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम प्राप्त करें जिससे आपका उज्जवल भविष्य सुनिश्चित हो सके। साथ ही जिले का भी नाम रोशन हो सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post