Breaking

revanchal times new

नवयुवक एवं महिला मंडल ने लाल साई का किया भव्य स्वागत .साई का गुरूद्वारा सिंधी भवन में लगा सतसंग



रेवांचल टाईम्स - मण्डला सिंधी समाज के प्रमुख धर्मगुरु भगवान झूलेलाल के उपासक चकरभाटा बिलासपुर के आश्रम में विराजने वाले धर्मगुरु श्री लाल साईं जी महाराज का मण्डला आगमन हुआ। यहां पूज्य सिंधी पंचायत सिन्धु नवयुवक मंडल एवं सिंधू मंडल ने गुरुद्वारा परिसर में पुष्पवर्षा करते हुए उनका भव्य स्वागत किया। उनके आगमन पर सिंधी समाज में गजब का उत्साह भी देखा गया। यहां समाजिक बंधुओं ने उनका आर्शीवाद लिया। इस दौरान नवयुवक मण्डल अध्यक्ष आकाश क्षत्री ने बताया कि लाल साई के आगमन के दौरान समाजिक लोगो ने गुरु जी के आशीर्वचन से संगत का मन प्रफुल्लित किया। यहां समाज के मुखिया गोवेर्धन दास जगतराज अगवानी, शम्भू जेठमलानी, गुलशन वरदानी, गणेश जसवन्नी, रोचिराम गुरबानी, सुशील पमनानी, घनश्याम गिलानी, राजा असरानी, भाईसाहब उदासी, हरिश गुरबानी, हैप्पी पमनानी, मंनोहर ककवानी, मुकेश रेहड़वानी, महिला मण्डल से मोना उदासी, हिताली मूलचंदानी, सरोज असरानी, सरोज बसंतानी पुष्प भेंट कर आशिर्वाद लिया।

Post a Comment

Previous Post Next Post