Breaking

revanchal times new

नगर निगम अधिकारियों द्वारा सामुदायिक और सार्वजनिक शौचालयों की सही कराई गयी व्यवस्था...



रेवांचल टाईम्स - निगम अधिकारियों के साथ स्व सहायता समूह द्वारा भी शौचालयों का किया जा रहा है निरीक्षण...

जबलपुर निगमायुक्त स्वप्निल वानखड़े के निर्देशानुसार स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत आज गुरूवार 30 नवम्बर 2023 को नगर निगम के अधिकारियों द्वारा ‘‘क्लीन टॉयलेट्स कैम्पेन’’ के तहत् संभाग क्रमांक 11 के अंतर्गत 65 सुभाष चन्द्र बैनर्जी वार्ड सांई मंदिर सिविल लाइन एवं श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड बजरंग नगर कांचघर स्थित शौचालयों में स्वास्थ्य अधिकारी भूपेन्द्र सिंह के द्वारा निकाय में स्थित सभी सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण किया गया एवं शौचालयों की व्यवस्था ठीक कराई गयी। इसी क्रम में शहर के सभी निकास जिसमें शौचालयों के सभी मापदंडों को देखा गया तथा आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई, जिससे नागरिक सुविधा का उपयोग कर सकें। इसके लिए जनजागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है तथा शौचालयों की ग्रेडिंग भी की जा रही है। 

इसी प्रकार संभाग क्रमांक 15 के शहीद बिरसा मुंडा वार्ड में खरपतवार बायपास महाराजपुर संस्था नया सवेरा एवं संत रविदास वार्ड व्हीकल मोड़ रिछाई संस्था नवनीत के द्वारा निकास में स्थित सभी सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों का निरीक्षण किया गया तथा शौचालयों के सभी मापदंडों को देखा गया तथा आवश्यक व्यवस्थाएॅं कराई गयी, जिससे नागरिक सुविधा का उपयोग कर सकें। निरीक्षण के समय स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों के साथ स्व. सहायता समूह के सदस्यगण आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post