Breaking

revanchal times new

कलेक्टर विकास मिश्रा ने जिला चिकित्सालय किया ओचक निरीक्षण



दैनिक रेवांचल टाइम्स डिडोरी कलेक्टर विकास मिश्रा ने रविवार को  प्रातः जिला चिकित्सालय डिंडौरी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने मरीजों और उनके परिजनों से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जाना। साथ ही सभी मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उनका समुचित उपचार हेतु मौजूद स्टॉफ को निर्देश दिए हैं। निरीक्षण में कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने रविवार को नगर पंचायत डिंडौरी में आंगनवाड़ी भवन निर्माण कार्य साइटों का निरीक्षण किया। उन्होंने नर्मदा गंज, सूबखार, खनूजा कॉलोनी और अनाज मंडी में निर्माणाधीन आंगनवाड़ी भवनों का जायजा लिया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे। इसी क्रम में कलेक्टर श्री विकास मिश्रा ने निर्माणाधीन शासकीय चंद्रविजय महाविद्यालय डिंडोरी का छात्रावास भवन और विशेष पिछड़ी जनजाति छात्रावास भवन डिंडोरी का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य को समय सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूरा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही विभागीय अधिकारियों को निर्माण कार्यों की लगातार मॉनिटरिंग करते रहने को कहा, और आवश्यक निर्देश दिए।

Post a Comment

Previous Post Next Post