रेवांचल टाइम्स मंडला। भारत के संविधान दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट में अपर कलेक्टर राजेंद्र कुमार सिंह ने समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान दिवस की शपथ दिलाई। इस अवसर पर इस बात की शपथ ली गई कि राष्ट्र की एकता एवं अखण्डता को अक्षुण्य बनाये रखेगे तथा भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व सम्पन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने तथा राष्ट्र की एकता तथा अखण्डता सुनिश्चित करने की शपथ दिलाई गई। परिसर में संयुक्त कलेक्टर अरविंद सिंह, हुनेन्द्र घोरमारे सहित समस्त अधिकारी, एवम कर्मचारी उपस्थित रहे।
