रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के जनपद पंचायत मोहगाँव अंतर्गत ग्राम सिंगारपुर स्थित श्रृंगी ऋषि तपोभूमि पहाडी के टेकरी में अखंड रामधुन कीर्तन संपन्न हुआ। बता दें कि यह कार्यक्रम देव उठनी एकादशी के अवसर पर ग्राम सिंगारपुर श्रृंगी ऋषि आश्रम के महात्मा लाल बाबा महाराज जी एवं ग्राम वासियों के द्वारा तनमन धन से विशेष सहयोग से अखंड रामधुन कीर्तन आयोजित की गई जिसमें आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालुओं ने पधारकर राम नाम धुन को श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किये। यह कार्यक्रम 23 नवम्बर से 24 नवम्बर तक आयोजित हुआ, प्रथम दिवस में आश्रम के महात्मा लाल बाबा महाराज जी के द्वारा कलशयात्रा निकाली गई जिसमें सिंगारपुर के संपूर्ण धार्मिक स्थलों पर पूजा अर्चना एवं माँ नर्मदा जी की पूजा अर्चना कर कलशयात्रा कार्यक्रम स्थल श्रृंगी ऋषि तपोभूमि पहाडी के टेकरी में पहुँची जहाँ पर अखंड रामधुन कीर्तन प्रारंभ की गई। 24 नवम्बर के देर शाम तक रामधुन कीर्तन चलता रहा, कार्यक्रम समापन पश्चात कन्या भोज और महा भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें समस्त श्रद्धालुओं ने भंडारा में शामिल होकर महा प्रसादी ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किये।
श्रृंगी ऋषि तपोभूमि में अखंड रामधुन कीर्तन संपन्न...
bydigital bharat
-
0

