Breaking

revanchal times new

हेलमेट एवं चार पहिया वाहन चालको द्वारा सीटबेल्ट धारण न करने के विरूद्ध विशेष अभियान अंतर्गत चौकी हिरदेनगर पुलिस ने निकाली रैली...




रेवांचल टाईम्स - मंडला, पुलिस मुख्यालय द्वारा माननीय उच्च न्यायालय के निर्देश अनुसार बिना हेलमेट एवं सीट बेल्ट के संबंध में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस चौकी हृदय नगर थाना महाराजपुर के द्वारा आज दिनांक 22 नवंबर 2023 को यातायात जागरूकता मोटरसाइकिल रैली हिरदेनगर चौकी से प्रारंभ होकर हिरदेनगर कस्बा व पदमी हाईवे पर निकली गई ग्रामीण एवं राहगीरों को यातायात नियमों के बारे में बताया जाकर जागरूक किया गया रैली में समस्त पुलिसकर्मी यातायात नियमों का पालन करते हुए हेलमेट के साथ रैली का आयोजन किया गया है। 


अभियान के तहत मंडला पुलिस द्वारा पिलियन रायडर सहित दो पहिया वाहन सवार द्वारा हेलमेट धारण न करने एवं चार पहिया वाहन सवार चालक द्वारा अन्य सवारी सहित सीट बेल्ट धारण न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है तथा यह निरंतर जारी रहेगी।

      वही थाना मोती नाला में चलाये जा रहें विशेष अभियान के तहत 16 वाहनों के चालान किए गए हैं जिसमें 10 चालान बिना हेलमेट के एवं 6 चालान बिना सीट बेल्ट के किए गए हैं संमन शुल्क राशि ₹6000 वसूली गई है।

Post a Comment

Previous Post Next Post