BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती संपतिया उइके रानी दुर्गावती सम्मान से हुई विभूषित , मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ताम्रपत्र भेंट कर किया सम्मानित। - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Sunday, October 8, 2023

पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती संपतिया उइके रानी दुर्गावती सम्मान से हुई विभूषित , मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने ताम्रपत्र भेंट कर किया सम्मानित।

 



 पत्रकार वार्ता में पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती उइके ने रानी दुर्गावती सम्मान मिलने की दी जानकारी। 


रेवांचल टाईम्स - मंडला पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीमती संपतिया उइके को मध्य प्रदेश शासन के द्वारा रानी दुर्गावती सम्मान से विभूषित किया गया, इस विषय की विस्तृत जानकारी उन्होंने भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में देते हुए कहा कि यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं है बल्कि मंडला के सभी नागरिकों का है विशेष कर उनका जिन्होंने मुझे सामाजिक, सांस्कृतिक राजनीतिक, जनसेवा, लोक संस्कृति खेल गतिविधियों तथा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में  काम करने में  निरंतर अपूर्व सहयोग दिया साथ ही इस सम्मान के लिए मंडला जिले के मीडिया कर्मियों का आभार  ज्ञापित करते हुए कहा कि मीडिया ने हमेशा हमारे कार्य की सकारात्मक इमेज क्रिएट  करने में अपना योगदान दिया है। श्रीमती उइके ने कहा कि रानी दुर्गावती सम्मान उन्हें  सामाजिक क्षेत्र  में सेवा के कार्य करने महिला स्वसहायता समूह  को सशक्त बनाकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने, जनजाति संस्कृति, बोली भाषा ,वेशभूषा तथा करमा नृत्य के सामूहिक आयोजन जिसमें मंडला में आयोजित कर्मा लोक नृत्य की प्रस्तुति को गिनीज ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया था, महिला राष्ट्रीय वालीवाल  खेल प्रतियोगिता सहित अन्य खेल के आयोजन सहित महिला स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन एवम जागरूकता महिला स्वसहायता समूह के लिए पोषण आहार केंद्र दलिया यूनिट की स्थापना जिसके माध्यम से 7 जिलों में पोषणआहार सप्लाई की जा रही है।प्रदेश की चयन समिति ने इन गतिविधियों को शामिल कर कार्यों का मूल्यांकन किया। उन्होंने बताया की प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश शासन की ओर से डिंडोरी में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें रानी दुर्गावती सम्मान का ताम्रपत्र, स्मृति चिन्ह, एवं तीन लाख रुपए का चेक प्रदान किया, कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, केबिनेट मंत्री कुंवर विजय शाह,पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री ओम प्रकाश धुर्वे उपस्थित रहे। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में  जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार ने बताया कि जनजाति कल्याण विभाग के द्वारा प्रतिवर्ष मध्यप्रदेश में जनजाति समाज की पुरातन संस्कृति  जनजाति कल्याण, महिला सशक्तिकरण शिक्षा और स्वास्थ्य के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले समाज सेवियों  को  प्रदेश के जनजाति समाज के महापुरुषों के नाम से सम्मान देने की योजना सरकार ने बनाई है जिसके तहत समय-समय पर प्रविष्टियां आमंत्रित की जाती हैं। वार्ता में भाजपा जिला अध्यक्ष भीष्म द्विवेदी जिला मीडिया प्रभारी सुधीर कसार महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती मंजू कछवाहा सहित जिले के प्रिंट मीडिया इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार गण उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment