Breaking

revanchal times new

मांगे पूरी नहीं तो वोट नहीं के बोर्ड लगाए गए ग्राम पंचायत की सीमा पर, ग्रामीण ने अपनी मांगों को लेकर करेगे चुनाव का विरोध कांग्रेस विधायक का जनता कर रही विरोध...






रेवांचल टाईम्स - मंडला आदिवासी बाहुल्य जिले में आजादी के बाद भी ग्रामीणों को नही मिल पाई मुलभूत सुविधाएं सरकार तो ग्रामीणों को मिल सके जिसके लिए अनेकों योजनाएं संचालित कर रखी है पर जिन्हें रेखदेख की जिम्मेदारी दी है वह लापरवाही या निजी स्वार्थ के चलते पिछले छेत्र आज भी पिकड़े है और सांसद विधायक सरपंच मंच से विकास के बड़े  बड़े वादे कर बोट माँग कर जीत कर जनता को मिलने वाली सुविधाएं को ओर ध्यान न देकर केवल अपना और अपने चहेतों पर ध्यान रख रहे है।

            वही जानकारी के अनुसार मंडला जिले के विधानसभा भुआ बिछिया जहां पर कांग्रेस की विधायक के कार्यकाल लगभग पूरा होने को है पर घुघरी और आसपास के ग्रामों में समस्याएं जस की तश बनी हुई है और अब ग्रामीण कांग्रेस के विधायक का पूरा जोर लगा कर विरोध कर रहे है और लोगों कहना है कि अब विधायक अपने वादों में खरे नही उतर रहे है और जनता के लिए की मूलभूत सुविधाओं के लिए ध्यान नही दे रहे है उनको अनेकों बार आवेदन निवेदन किया है पर वो किसी की नही सुन रहे केवल अपना और अपने चहेतों का पूरा ध्यान रख रहे है अब हमें ऐसा विधायक नही चाहिए जो केवल अपना और अपना विकास के बारे में ही सोचे,

            वही विकासखंड घुघुरी के ग्राम पंचायत देवहारा के और बम्हनी ग्राम पटनी पानी के  मतदाता ग्रामवासीयो लोगों ने अपनी गांव के गंभीर  समस्याओं को लेकर लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर स्थानीय विधायक और जिला प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारीयो से अपने लिए मुलभूत सुविधाएं की कर रहे पर अब ग्रामीणों ने मन बना लिया है कि समय रहते अगर मांगे पूरे नहीं तो वोट नहीं और आंदोलन करेगे को जागरूक नागरिको ने घूम घूम कर लोगो को जागरूक कर रहे है और दिनों दिन गांव में जन जागृति हर घरों में जाकर अपने गांव के विकास के लिए इस आंदोलन मैं पर खड़े रहने के लिए एक जूटता का अभियान चला रहे हैं अपने ग्राम के प्रमुख मांगों को बिंदुवार बैनर बनाकर ग्राम पंचायत की सीमा में चारों तरफ बोर्ड लगा दिया गया है  ग्राम वासियों कहना है कि जब तक हमारे समस्या का समाधान स्वीकृति आदेश नहीं मिलेगा तब तक हमारी यह आंदोलन जारी रहेगा आगामी विधानसभा का होने वाले चुनाव में शामिल नहीं होंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new