BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
खुले हुए नाले दे रहे हादसों को न्योता, नारायणगंज प्रशासन कुम्भकरण नींद में - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Thursday, September 14, 2023

खुले हुए नाले दे रहे हादसों को न्योता, नारायणगंज प्रशासन कुम्भकरण नींद में



रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले की तहसील मुख्यालय नारायणगंज बस स्टैंड में एक नाला हादसों को दावत दे रहा है, मुख्य बस स्टैंड पर इस खुले हुए नाले में आए दिन लोग-बाग गिर कर घायल हो रहे हैं, परन्तु संबंधित विभाग के अधिकारी कर्मचारी इन नालों को ढकने की व्यवस्था नहीं कर पा रहे है, सालों से यह नाला ऐसे ही खुला पड़ा हुआ है जिसके कारण नाले में कचरा भी जमा हो जाता है, बारिश के समय नाला अक्सर चोक हो जाता है, परंतु अभी भी संबंधित विभाग गहरी नींद में सो रहा है।


बड़े हादसे का हो रहा इंतजार , अधिकारियों को नहीं नगर की व्यवस्था से सरोकार

  वही नारायणगंज नगर के कई स्थानों पर ऐसे खुले हुए नाले-नालियां हैं , जिसमे गिर कर लोग  रोजाना घायल हो रहे हैं , परंतु संबंधित विभाग के अधिकारी - कर्मचारी  इन नालों को ढकने की व्यवस्था दुरुस्त नहीं कर पा रहा है , लोगों का कहना है कि गहरी नींद में सो रहे प्रशासन की नींद कोई बड़ा हादसा होने के बाद ही खुलेगी।


No comments:

Post a Comment