Breaking

revanchal times new

एनएसयूआई ने अवैध शराब बिक्री के विरोध में सौंपा ज्ञापन..ठोस कार्यवाही नहीं तो उग्र आंदोलन की चेतावनी..

रेवांचल टाईम्स - मंडला की पवित्र धरा पर अवैध शराब बिक्री पर प्रतिबंध लगाने को लेकर के आज एनएसयूआई (भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन) जिला मंडला के द्वारा जिला कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौप कर मंडला की पावन धरा पर हो रही अवैध शराब बिक्री पर रोक थाम लगाने को लेकर जल्द ही कड़े कदम उठाने की मांग की गई है, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन ने मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हुए यह भी कहा की मंडला को पवित्र नगरी घोषित किया गया था जिसके अनुसार मंडला जिले से 5 किलोमीटर की दूरी पर अवैध शराब की बिक्री को लेकर के पूर्णतः प्रतिबंध की बात कही गई थी लेकिन प्रतिबंध के बावजूद भी आज दिनांक तक अवैध शराब की बिक्री को लेकर के कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।


          वही प्रतिबंध के बावजूद भी करीब ढाई सौ से अधिक ठिकानों पर अवैध शराब की बिक्री बेरोक टोक तरीके से की जा रही है, एनएसयूआई छात्र संगठन ने यह भी आरोप लगाया है की स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना होने के बावजूद भी आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। छात्र संगठन मंडला ने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा हे की अगर आगामी 5 दिवस के अंदर अवैध शराब की बिक्री पर पूर्णतः रोक नहीं लगाई जाती है तो एनएसयूआई छात्र संगठन मजबूरन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।।


Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new