Breaking

revanchal times new

हादसे का शिकार हुए भाजपा विधायक, कार को ट्रक ने मारी जोरदार टक्कर, बाल बाल बचे विधायक देव सिंह सैयाम....


रेवांचल टाईम्स - मंडला मध्य प्रदेश के मंडला विधानसभा छेत्र के भाजपा MLA की कार हादसे का शिकार हो गई घंसौर मार्ग के जरगा के पास मोड़ पर कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी. हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. जानकारी के अनुसार, भाजपा विधायक देव सिंह सैयाम, गनमैन और चालक कार में सवार थे. वह किसी काम से जा रहे थे. घंसौर मार्ग के जरगा के पास मोड़ पर सामने से आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी. हादसे में विधायक सहित तीनों बाल-बाल बच गए. घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है. बता दें कि इस मोड़ पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं।


Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new