Breaking

revanchal times new

कलेक्टर ने किया बेकरी तथा वस्त्र निर्माण इकाई का अवलोकन

 




 

मंडला 29 सितम्बर 2023

                कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना तेजस्विनी एकता महिला महासंघ द्वारा संचालित भारती न्यूट्री बेकरी यूनिट केन्द्र कोको का निरीक्षण करते हुए बेकरी निर्माण की प्रक्रिया का अवलोकन किया। उन्होंने आजीविका मिशन की महिलाओं से उनके द्वारा किये जा रहे व्यवसाय के बारे में विस्तार से चर्चा की। भ्रमण के दौरान डॉ. सिडाना ने वस्त्र निर्माण इकाई का भी निरीक्षण किया तथा महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ करने के लिए स्वसहायता समूह की गतिविधियों का विस्तार किये जाने की बात कही।

 

दीपावली के दीए में भी दिखेगी गोड़ी पेंटिंग

               

                बिछिया क्षेत्र के भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने क्रांति महिला आजीविका ग्राम संगठन औरई रैयत में स्व-सहायता समूह की दीदियों से गोड़ी पेंटिग के संबंध में चर्चा करते हुए लागत और विक्रय के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि आगामी दीपावली त्यौहार के मद्देनजर आजीविका मेले का आयोजन किया जाएगा जिसमें स्वसहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए दीए में उकेरी गई गोड़ी पेंटिंग उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। डॉ. सिडाना ने बैंकसखी में स्व-सहायता समूह की महिलाओं को आवश्यकतानुसार जोड़ने की बात कही। इस दौरान कलेक्टर ने पौधरोपण भी किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post