दैनिक रेवांचल टाइम्स -मवई (मंडला )29 सितंबर 2023 शुक्रवार 'मंडला जिले के मुख्यालय मवई मेंअनंत चतुर्दशी के दूसरे दिवस शाम 4:00 बजे से गणपति बप्पा के विसर्जन की विशेष धूम रही | विशाल जन समुदाय के साथ भिन्न-भिन्न जगह में स्थापित गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन का विहंगम दृश्य देखते ही बन रहा था भिन्न-भिन्न वाहनों मेंगणेश प्रतिमा को सजाकर डीजे वाहनों के साथ जलविहार के लिए रवाना हुए ।अति उत्साहित भक्तोंकी भीड़ में बच्चे महिलाएं सभी डीजे की धुन में थिरकते दिखाई दिए भारी भीड़ के कारण मालवाहक एवं बड़े वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रही पुलिस प्रशासन की पूर्ण सजकता एवं सतर्कता के साथ जलविहार की यात्रा बस स्टैंड मवई से 2 किलोमीटर दूर नदी पहुंच कर प्रतिमा विसर्जन संपन्न किया गया
मवई में गणेश विसर्जन की धूम गणपति बप्पा मोरिया के जयकारे के साथ हुआ प्रतिमा विसर्जन
bydigital bharat
-
0
