Breaking

revanchal times new

रविकरण साहू को मध्यप्रदेश तेलघानी बोर्ड का प्रथम अध्यक्ष बनने पर साहू समाज के पदाधिकारियों ने दी बधाई


मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का डिण्डौरी साहू समाज ने जताया आभार



दैनिक रेवांचल टाइम्स - डिण्डौरी मध्यप्रदेश शासन के द्वारा राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेशाध्यक्ष रविकरण साहू को मध्यप्रदेश तेलघानी बोर्ड का प्रथम अध्यक्ष बनाया गया है। इनके अध्यक्ष बनने पर शहपुरा सहित डिण्डौरी जिले के साहू समाज पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए मध्यप्रदेश सरकार का आभार जताया है। साहू समाज के पदाधिकारी व जनपद पंचायत शहपुरा के पूर्व उपाध्यक्ष टेकेश्वर साहू ने कहा कि मध्यप्रदेश तेलघानी बोर्ड का अध्यक्ष बनने पर मैं रविकरण साहू को बहुत बहुत बधाई देता हूं साथ ही हमारे लाड़ले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का भी आभार व्यक्त करता हूं। जिन्होंने साहू समाज के उत्थान व कल्याण के लिए प्रयास करते हुए मध्यप्रदेश तेलघानी बोर्ड का गठन करते हुए हमारे रविकरण साहू जी को प्रथम अध्यक्ष नियुक्त किया है। इनकी नियुक्ति से निश्चित ही मध्यप्रदेश तेलघानी बोर्ड व साहू समाज को मजबूती मिलेगी शहपुरा के अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू ने भी रविकरण साहू की नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।जनपद पंचायत शहपुरा की जनपद सदस्य कीर्ति भीमशंकर साहू ने मध्यप्रदेश तेलघानी बोर्ड का गठन होने के पश्चात राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेशाध्यक्ष रविकरण साहू के चेयरमैन बनने पर बधाई देते हुए समाज के कल्याण में कार्य करने का भरोसा जताया है। वहीं डिण्डौरी जिले के राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के जिलाध्यक्ष दुर्गेश साहू सहित बद्री साहू, संजय साहू, राज साहू, विजय साहू, मीडिया प्रभारी पत्रकार भीमशंकर साहू, बिहारी साहू, सलभ साहू, रमाकांत साहू, रामजी साहू, धनीराम साहू ने भी रविकरण साहू के अध्यक्ष बनने पर शुभकामनाएं देते हुए समाज हित में काम करने का विश्वास व्यक्त किया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new