BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
प्रकृति को हरा भरा बनाने धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं सामाजिक स्थान समिति लगातार कर रही काम - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, August 12, 2023

प्रकृति को हरा भरा बनाने धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं सामाजिक स्थान समिति लगातार कर रही काम


बिलगढ़ा बांध किनारे आंवले के पौधे का किया गया रोपण



दैनिक रेवांचल टाइम्स - शहपुरा डिण्डौरी।

पर्यावरण को हरा भरा और सुंदर बनाने के लिए शहपुरा विकासखंड की धारा सरस्वती एवं शैक्षिक समाज उत्थान समिति लगातार कई वर्षों से कार्य कर रही है। समिति के सचिव एडवोकेट निर्मल कुमार साहू ने बताया कि उनकी समिति पर्यावरण संरक्षण शिक्षा स्वास्थ्य विधिक जागरूकता जैविक खेती योग सहित कई आयामों पर निरंतर कार्य कर रही है। इसी सिलसिले में बिलगढ़ा बांध किनारे भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष बिहारी लाल साहू के घर के पास आंवले के पौधे का रोपण समिति के पदाधिकारियों और सदस्यों के द्वारा किया गया। साथ ही पौधे को संरक्षित भी किया गया। इस दौरान धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति के सचिव एडवोकेट निर्मल कुमार साहू, भारतीय किसान संघ जिला अध्यक्ष बिहारी लाल साहू, जिला मीडिया प्रभारी भीमशंकर साहू, योग शिक्षक ब्रज बिहारी साहू, सदस्य शारदा नामदेव मौजूद रहे।


63वें रविवार को सिलगी नदी के किनारे इन्दौरी मार्ग पर औषधीय वृक्ष कंजी के 13 पौधों का किया गया था रोपण

 धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति जन-जन के बहुमूल्य जीवन को स्वस्थ और आनंदमय बनाने के लिए अनेक स्तर पर कार्य कर रही है । जिनमें से एक है पौधारोपण महा अभियान चलाकर  वृक्षारोपण करना और पौधे के महत्व को आमजन के मानस पटल पर बैठा देना। समिति के इस पुण्य कार्य को मीडिया में देखकर आमजन और अनेक संगठन समिति के साथ जुड़कर पौधारोपण कर रहे हैं। विगत रविवार को करौंदी-इन्दौरी मार्ग पर सिलगी नदी तट में औषधीय वृक्ष कंजी के 13 पौधों का रोपण किया गया था और पौधों की सुरक्षा का समुचित प्रबंध किया। आपको बता दें कि समिति ने लगातार 63 वां रविवार पौधारोपण किया।रविवार के पौधारोपण कार्यक्रम में  समिति के सचिव अधिवक्ता निर्मल कुमार साहू,सामाजिक कार्यकर्ता सोहन साहू,भारतीय किसान संघ जिला मीडिया प्रभारी और प्रदेश स्तरीय पुरस्कार प्राप्त पत्रकार भीमशंकर साहू, शिक्षक लक्ष्मीनारायण साहू, टंकेश्वर दुबे, गुरू प्रसाद साहू, नन्ना बनवासी, योग शिक्षक ब्रज बिहारी साहू अवधेश कुमार साहू सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment