Breaking

revanchal times new

एक दिवसीय राष्ट्रीय सैमीनार..




रेवांचल टाईम्स - लखनादौन शनिवार को स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय में "आपदा प्रबंधन एवं आधुनिक संचार माध्यम एवं तकनीकी में, ज्ञान साझा करने के लिए अंग्रेजी भाषा का अनुप्रयोग" विषय पर उच्च शिक्षा विभाग, मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रायोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय सैमीनार  का आयोजन किया गया, जिसमें विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित, सेंटर फॉर डेवलपमेंट आफ़ टेलीमेटिक्स् (सी - डॉट प्रोजेक्ट) के वरिष्ठ शोध अभियंता, श्री अक्षय डावर, द्वारा इस विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला गया, एवं प्रतिभागियों को  'सचेत ऐप' के बारे में भी बताया गया, इसी विषय को आगे बढ़ाते हुए प्रथम मुख्य वक्ता के तौर पर आमंत्रित डॉ. सर्वेदु बिकास धर द्वारा, प्रतिभागियों से आपदा प्रबंधन व इससे संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण सिद्धांतों के बारे में विस्तृत रूप से चर्चा की गई, एवं इस विषय में अंग्रेज़ी के उपयोग के बारे में कई उपयोगी जानकारियाँ प्रदान की गई । द्वितीय मुख्य वक्ता के तौर पर आमंत्रित श्रीमती अनु ऐस द्वारा आपदा प्रबंधन में अंग्रेज़ी के महत्व पर, विस्तार से विभिन्न सिद्धांतों पर चर्चा करते हुए उनका ज्ञानवर्धन किया गया, वेटरन लेफ्टिनेंट कर्नल अतुल कोचर द्वारा आपदा प्रबंधन के व्यवहारिक पहलुओं को बारीकी से समझाया गया, वैबीनार में भारत के विभिन्न राज्यों से प्रतिभागिता कर रहे कई विद्वान वरिष्ठ प्राध्यापकों एवं शोध छात्र- छात्राओं द्वारा अपने शोध पत्रों का वाचन भी किया गया, वैबीनार में प्राचार्य श्री जी. एल. तलवरे, आइ.क्यू.ऐ.सी समन्वयक एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. आर.एस. ठाकुर का कुशल मार्गदर्शन प्राप्त हुआ, एवं समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण सहयोग रहा, कार्यक्रम की आयोजन सचिव अंग्रेजी विषय की सहायक प्राध्यापिका डॉ. भावना चौहान थीं, एवं आभार प्रदर्शन डॉ. सी.डी. शर्मा, द्वारा किया गया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new