हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी-देवताओं को समर्पित है. रविवार का दिन ग्रहों के राजा सूर्यदेव (Surya Dev) को समर्पित है. मान्यता है रविवार (Sunday Remedies) के दिन कुछ खास उपाय करने से आपको सुख-समृद्धि प्राप्त होती है. जिसमें से एक उपाय है दूध का. अगर आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर है तो रविवार के दिन दूध का छोटा-सा उपाय जरूर अपनाएं. ऐसा करने से आपकी आर्थिक समस्याएं और ग्रह दोष दूर होते हैं, तो चलिए जानते हैं इन उपायों के बारे में.
रविवार के दिन जरूर करें दूध का उपाय
व्यवसाय- नौकरी संबंधी परेशानी दूर करने के लिए- रविवार की शाम पीपल वृक्ष के नीचे सरसों तेल का चौमुखी दीया जलाएं. इससे कारोबार व नौकरी से जुड़ी परेशानियां दूर होंगी.
आर्थिक तंगी दूर करने के लिए- ज्योतिष और वास्तु अनुसार, रविवार के दिन चांदी के गिलास में पानी पीना चाहिए, इससे पैसों संबंधी परेशानियां दूर होती है. अगर आपके पास चांदी का गिलास नहीं है तो आप किसी धातु के गिलास में चांदी की अंगूठी डालकर पानी पीएं.
कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत करने के लिए- मान्यताओं के अनुसार, रविवार की रात को आप अपने सिरहाने 1 गिलास दूध रखकर सोएं. अगली सुबह स्नादि करने के बाद साफ-सुथरे कपड़े पहनें. इसके बाद उस दूध को बबूल पेड़ की जड़ पर चढ़ाएं. माना जाता है कि इससे कुंडली में सूर्य मजबूत होता है.
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए- इसके अलावा रविवार के दिन माथे पर चंदन का तिलक लगाना शुभ होता है. मान्यता है इससे मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की कृपा प्राप्त होती है.

No comments:
Post a Comment