Breaking

revanchal times new

मुंह की ठीक से सफाई न करने से हो सकती है ये खतरनाक बीमारियां, जानलेवा हो सकते हैं बैक्टीरिया



मुंह शरीर का सबसे अहम अंग है जो सेहत के लिहाज से भी जरूरी है. क्योंकि हमारे शरीर में हर तरह के पोषक तत्व मुंह द्वारा ही शरीर में पहुंचते हैं. जिहाजा मुंह की साफ-सफाई की बहुत जरूरत होती है. क्योंकि मुंह की सफाई न होने की वजह से तमाम तरह के खतरनाक बैक्टीरियां शरीर के अंदर प्रवेश कर जाएंगे और आपको बीमार कर देंगे. क्योंकि मुंह में मुंह में 600 से अधिक तरह के बैक्टीरिया पाए जाते हैं जो खून के द्वारा विभिन्न अंगों में पहुंचकर समस्याएं पैदा करते हैं. एक शोध में यह बात सामने निकलकर आई है कि खराब ओरल हाईजीन के कारण 40 से अधिक प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं.

मुंह की सफाई न होने से हो सकती हैं ये बीमारियां

हैलिटोसिस

बता दें कि हैलिटोसिस को आमतौर पर मुंह की दुर्गंध के रूप में जाना जाता है. वैसी भी मुंह से दुर्गंध आना सबसे शर्मनाक दांत की समस्याओं में से एक है. यह सामाजिक शर्मिंदगी का कारण बन सकता है. क्योंकि हैलिटोसिस के कारण दंतों को नुकसान भी पहुंचा सकता है.

पायरिया

इसके अलावा पायरिया भी शरीर में कैल्शियम की कमी, मसूड़ों की खराबी और दांत-मुंह की सफाई में कमी रखने से होता है. इस रोग में मसूडे पिलपिले और खराब होने लगते हैं और उनसे खून आने लगता है. सांसों की बदबू की वजह भी पायरिया होता है. इसके साथ ही दांत ढीले हो जाते हैं या दांतों की स्थिति में परिवर्तन हो जाता है. साथ ही खाना चबाने से दर्द महसूस होता है.

कैविटी

यही नहीं इसमें दांतों में कीड़े लग जाते हैं, जो धीरे-धीरे दांत को कमजोर कर देते हैं. ये बीमारियां विशेष तौर पर तब होती हैं, जब खाना दांतों पर चिपका रह जाता है. बहुत ज्यादा चॉकलेट, टॉफी को खाने वाले बच्चों में ये बीमारी ज्यादा पाई जाती है. इस बीमारी में दांत कमजोर हो जाते हैं और टूट कर गिरने लगते हैं.

हाइपोडंटिया

इसमें दांतों का विकास रुक जाता है और 6 या 6 से अधिक प्राथमिक दांत, स्थिर दांत या फिर दोनों प्रकार के ही दांत विकसित नहीं हो पाते हैं. यह एक अनुवांशिक रोग है.

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new