Breaking

revanchal times new

मंडला पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ" "चोरी के मामले में दो शातिर चोर गिरफ्तार




 दैनिक रेवांचल टाइम्स  - मंडला पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को चोरी के वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों की धरपकड़ कर उनके विरूद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। 

थाना कोतवाली अंतर्गत फरियादी श्री मयूर परवानी s/o श्री महेश परवानी उम्र 32 साल निवासी सुभाष वार्ड मंडला ने रिपोर्ट किया था कि उसके सब्जी मंडी हागगंज बाजार में स्थित साईं मोबाइल नाम से मोबाइल सुधारने की दुकान में दिनांक 1 जून की रात में कोई अज्ञात चोर दुकान का टीन सेट तोड़कर मोबाइल चोरी कर ले गया रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 381/2023 धारा 457 380 ipc अज्ञात आरोपी के विरुद्ध कायम किया जाकर विवेचना में लिया गया । 

         दौरान विवेचना मंडला कोतवाली पुलिस को जिसके तारतम्य में थाना प्रभारी कोतवाली को सूचना मिली की दो संदिग्ध व्यक्ति मोबाइल लेकर मोबाइल का लॉक तोड़ने के लिए एक दुकान पर आए हैं सूचना की तस्दीक पर दोनों संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ करने पर चोरी  की घटना को अंजाम देना स्वीकार किये, जिनसे चोरी गए चार मोबाइलों कीमती करीब ₹ 35000 एवं चोरी करने में इस्तेमाल लोहे का सरिया जब्त किया जाकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिन्हें माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है, गिरफ्तार आरोपियों में एक अभ्यस्त अपराधी है जिसके विरुद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 728/ 2022 धारा 457, 380 ipc का पंजीबद्ध है उक्त आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। 


 उक्त कार्यवाही एसडीओपी मंडला श्री अश्विनी कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली जसवंत सिंह राजपूत, एएसआई गुलजार सिंह मार्को, प्रधान आरक्षक उमाकांत कुमरे, c अमित, राजकुमार पूशाम, रामचंद्र एवं साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new