Breaking

revanchal times new

कबीर प्रकट उत्सव दिवस पर निकली शोभा यात्रा


दैनिक रेवांचल टाइम्स  -  मंडला मवई '4 जून 2023 दिवस रविवार 'हिंदी साहित्य के इतिहास में एक महानतम कवि का आज प्रकट उत्सव है |इस अवसर पर कबीर पंथ के अनुयायियों द्वारा एक विशेष शोभायात्रा निकाली गई ।शोभा यात्रा ग्राम रमतिला से मवई के उत्कृष्ट विद्यालय तक गई शोभायात्रा में सभी कबीर पंथ केअनुयायियों ने हिस्सा लिया 

मंगल कलश के साथ भजन पूजन करते इस शोभायात्रा की पूर्णता की गई.महात्मा कबीर निर्गुण भक्ति शाखा के महानतम कवियों मेंअग्रगण्य हैं कहा जाता है कि इनका जन्म एक विधवा ब्राह्मणी के गर्भ से हुआ था ।जिन्होंने अपने लोक लाज के भय से इन्हें तालाब के किनारे छोड़ दिया था इनका पालन-पोषण एक जुलाहे परिवार में हुआ था यह भी कहा जाता है कि यह दिव्य शक्ति लिए हुए कमल पुष्प पर प्रकट हुए थे इन्होंने जीवन भर समाज में व्याप्त बुराइयों और पाखंड का पुरजोर विरोध किया अपनी भाषा शैली में  इन्होंने विभिन्न रचनाओं के माध्यम से व्याप्त बुराइयों पर कटाक्ष किया इनके प्रकट उत्सव पर  कबीर पंथ के धर्मावलंबी इनकी पूजा-अर्चना कर श्रद्धासुमन अर्पित करते हैं |

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new