दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला सीएम फेलो सुप्रिया पाठक के मार्गदर्शन में 03 जून को रामनगर में रायभगत की कोटी मोती महल के आस पास साफ सफाई किया गया इसके साथ मां नर्मदा नदी के तट पर सभी जनसेवा मित्रों द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। साथ ही लोगों को समझाईश दी कि नर्मदा के तट पर स्नान करने वाले लोग प्लास्टिक, कचरा घाटों पर न फेंके अपितु निर्धारित कूड़ादान में ही डालें। तत्पश्चात जनसेवा मित्रों द्वारा नर्मदा तट में साफ-सफाई, पर्यावरण संरक्षण पर रैली निकाले जन जागरूकता का काम किया अंत में जन सेवा मित्रों द्वारा स्वच्छता पर शपथ ली गई।इस दौरान बिछिया ब्लॉक के जनसेवा मित्र - नर्मदा प्रसाद साहू, विकाश रघुवंशी, अरविंद धुर्वे, कौशल्या, निवेश हरदहा, सोहन कुलस्ते, सरला एवं R.K.S. से प्रियंका झारिया उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री जनसेवा मित्रों द्वारा स्वच्छ भारत अभियान रामनगर ब्लॉक बिछिया
bydigital bharat
-
0


