BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले भर में हुए सामूहिक योग के कार्यक्रम पुलिस ग्राउंड में हुआ विशेष योग सत्र का आयोजन - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, June 21, 2023

21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले भर में हुए सामूहिक योग के कार्यक्रम पुलिस ग्राउंड में हुआ विशेष योग सत्र का आयोजन

 




 

मंडला 21 जून 2023

                अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को जिले भर में सामूहिक योग के कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस वर्ष योग दिवस की थीम वसुधैव कुटुम्बकम् के लिए योगहै। इस दिन जिला मुख्यालय के पुलिसलाईन ग्राउंड में विधायक निवास डॉ. अशोक मर्सकोले, नगरपालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा, सदस्य जिला पंचायत शैलेष मिश्रा, कलेक्टर डॉ. सलोनी सिडाना, पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा, सीईओ जिला पंचायत रानी बाटड, अपर कलेक्टर मीना मसराम की मौजूदगी में विशेष योग सत्र का आयोजन किया गया। यहां लोगों ने सामूहिक रूप से आसन, प्राणायाम और ध्यान की यौगिक क्रियाओं में भाग लिया। जिले में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के संदेश का प्रसारण किया गया। यहां जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया, जिसमें उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनकड़, राज्यपाल श्री मंगुभाई पटैल और मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के उदबोधन का सीधा प्रसारण भी किया गया। जिलेभर में अमृत सरोवर के समीप सहित विभिन्न स्थानों पर योग सत्र आयोजित किये गये। योग सत्र में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी तथा गणमान्य नागरिकों ने शामिल होकर योगाभ्यास किया। कार्यक्रम में योग शिक्षक तथा योग विधा के राष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम का संचालन अखिलेश उपाध्याय ने किया।

No comments:

Post a Comment