12 जून को जबलपुर आएंगी प्रियंका गांधी,प्रदेशाध्यक्ष विभा पटेल ने ली कार्यकर्ताओ की बैठक विधायक बोले कांग्रेस ने हमेशा किया महिलाओं का सम्मान.... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

Friday, June 9, 2023

12 जून को जबलपुर आएंगी प्रियंका गांधी,प्रदेशाध्यक्ष विभा पटेल ने ली कार्यकर्ताओ की बैठक विधायक बोले कांग्रेस ने हमेशा किया महिलाओं का सम्मान....



रेवांचल टाईम्स - अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव आदरणीय प्रियंका गाँधी जी का जबलपुर आगमन दिनांक 12/06/2023 को होने जा रहा है जिसके संदर्भ में मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल के मुख्यातिथि एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमकार सिंह मरकाम, शहपुरा विधायक आदरणीय भूपेंद्र सिंह मरावी, कांग्रेस कमेटी जिलाध्यक्ष अशोक पड़वार, महिला कांग्रेस संभाग प्रभारी जमुना मरावी की विशिष्ट आतिथ्य एवं महिला कांग्रेस डिंड़ौरी जिलाध्यक्ष श्रीमति संतोषी रामजी साहू की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कार्यालय मुहब्बत की दुकान में प्रथम बैठक आयोजित हुई, 

कार्यक्रम का शुभारंभ पूज्य महात्मा गॉंधी जी की छायाचित्र में सूत की माला पहनाकर किया 

मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष विभा पटेल ने महिला कार्यकर्ताओ की बैठक ली।और 12 जून को जबलपुर कार्यक्रम में आ रही प्रियंका गांधी के कार्यक्रम में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओ को पहुचाने की अपील की।विधायक ओमकार मरकाम ने कहा कि महिलाओं का सम्मान हमेशा से कांग्रेस पार्टी ने किया है। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा बनाई गयी योजनाओं का नाम बदल बदल कर काम किया जा रहा है देश को पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और देश की प्रथम महिला राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल कांग्रेस पार्टी ने दिया है।स्व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ही पाकिस्तान के दो टूकड़े कर अलग देश बांग्ला देश बनाया था।नही तो आज भी सरकारें समस्याओं से निपटती रहती। 

        वही जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित महिला कार्यकर्ताओ की बैठक को सम्बोधित करते हुये शहपुरा विधायक भूपेंद्र मरावी ने प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ द्वारा बनाई गयी नारी सम्मान योजना और 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने 100 यूनिट तक बिजली फ्री देने योजना की जानकारी दी तो वही आभार प्रगट महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमति संतोषी रामजी साहू ने किया कार्यक्रम को महिला कांग्रेस संभाग प्रभारी जमुना मरावी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कृष्णा उरैती, रूपा उरैती ने संबोधित किया। मंच का संचालन श्याम सिंह परस्ते ने किया।

कार्यक्रम में राजलक्ष्मी, यशोदा पंडे, जिला उपाध्यक्ष सगनी उद्दे, शहपुरा ब्लॉक अध्यक्ष संजय राय, डिंड़ौरी ब्लॉक अध्यक्ष जावेद इकबाल, रामजी साहू, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष गाड़ासरई सुमन आयाम, शहपुरा ब्लॉक अध्यक्ष सरला झारिया, विक्रमपुर ब्लॉक अध्यक्ष ममता मरावी, अमरपुर ब्लॉक अध्यक्ष प्रीतिमा सांडया, लक्ष्मी बाई ठाकुर, राधा शर्मा, रूकमणि ठाकुर, किरण ठाकुर, आशमा खान, रमोतिन बाई, अफरोज बेगम, सरस्वती राव गुलबसिया बाई, शशि मरावी, पार्वती धुर्वे, तृप्ति परस्ते, रामोतिन बाई, आदिवासी कांग्रेस प्रदेश संगठन सचिव शिवकुमार धुर्वे, एल एस मरावी, सुदामा यादव, विनय साई, संजय दुबे, इंद्रपाल मरावी सहित महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।

No comments:

Post a Comment