BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
नेशनल हाईवे तीस में हुआ सड़क हादसा बोलोरो और ट्रक की अपने सामने की हुई भिंड़त दो लोग हुए घायल एक कि हुई मौत... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Wednesday, May 31, 2023

नेशनल हाईवे तीस में हुआ सड़क हादसा बोलोरो और ट्रक की अपने सामने की हुई भिंड़त दो लोग हुए घायल एक कि हुई मौत...




रेवांचल टाईम्स - नेशनल हाइवे तीस बनी हादसों की हाईवे आये दिन इस हाइवे में घटना होना आम बात है पर कोई सुधार नही हो पा रहा है।

        वही जानकारी के अनुसार मण्डला जिले में लगातार सड़क हादसे की खबर सामने आ रही हैं। बीती रात मंगलवार की रात्रि में नेशनल हाइवे 30 टिकरिया थाना क्षेत्र के शैलपुत्री रेस्टोरेंट के सामने ट्रक ओर चार पहिया बोलेरो वाहन की आमने सामने की जोरदार टक्कर होने का मामला सामने आया हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंडला से जबलपुर की ओर चार पहिया वाहन सवारी लेकर बोलेरो जा रहा था। जबलपुर से मंडला की ओर जा रहै ट्रक में तभी शैलपुत्री रेस्टोरेंट के सामने दोनो की टक्कर हुई। जिसमें 3 लोग घायल हुए घटना की जानकारी प्राप्त हुई और 100 डायल और 108 एंबुलेंस को दी गई। जानकारी मिलते ही 100 डायल और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को नारायणगंज सामुदायिक स्वास्थ केंद्र पर भर्ती कराया गया। डॉक्टरो ने तीनों घायलों को गंभीर देखते हुए जबलपुर मेडिकल रेफर कर दिया हैं। 

     वही जानकारी के अनुसार ट्रक और बुलेरो की टक्कर में देर रात्रि टिकरिया थाना क्षेत्र में हुई जिमसें से एक व्यक्ति की मौत हो गई जो की नैनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम दोनी का रहने वाले थे और सिंगरोली माइंस में कार्यरत था अपनी पत्नि और चालक के साथ बुलेरो में निकले थे सिंगरोली के लिए मैली तिराहा और टिकरिया के बीच ही घटना का शिकार हो गए मंडला कलेक्टर में आवक शाखा में महिला बाबू के जीजा जी जीजी थे जो घटना का शिकार बताए गए है। ट्रक UP 70 HT 6500 और बुलेरों एमपी 51 T 0908 है पत्नि को निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है पति का आज पोस्टमार्टम होगा चालक भी मेडिकल में भर्ती करवाया गया है।

     वही बताया गया की बोलेरों वाहन के सामने मध्य प्रदेश शासन लिखा हुआ हैं। फ़िलहाल पुलिस जांच में जुटी। इस वाहन से पहले भी घटना हो चुकी है और जानकारी के अनुसार यह वाहन पुलिस विभाग फॉलो में उपयोग भी किया जाता है और इस वाहन में वयरलेश बत्ती से लेश होकर घूमते हुए भी देखा गया है। घटना वाहन चालक की लापरवाही से होने की जानकारी लग रही है।

No comments:

Post a Comment