BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
बटुकों का सामूहिक व्रतबन्ध कार्यक्रम हुआ सम्पन्न... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, May 30, 2023

बटुकों का सामूहिक व्रतबन्ध कार्यक्रम हुआ सम्पन्न...






रेवांचल टाईम्स - मण्डला महिष्मति सर्व ब्राह्मण सभा मण्डला द्वारा सामूहिक व्रतबन्ध कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 47 बटुकों का सामुहिक उपनयन संस्कार किया गया। यह कार्यक्रम सिंहवाहिनी मंदिर नावघाट मण्डला में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते भी शामिल हुए। प्रातः 8 बजे सभी बटुकों की सिंहवाहनी मंदिर नावघाट में उपस्थिति के बाद भगवान परशुरामजी का पूजन सम्पन्न हुआ। ततपश्चात उपनयन संस्कार प्रारंभ हुआ। बटुकों द्वारा भिक्षा दीक्षा कार्यक्रम के बाद सामूहिक भोजन उपरांत उपनयन संस्कार सम्प्पन्न हुआ। बटुकों को देवदर्शन हेतु सिंहवाहनी मन्दिर, भगवान श्री परशुराम जी मंदिर, नर्मदा माँ के दर्शन करवाए गए। उपनयन संस्कार की शुरुआत भगवान की पूजा पाठ व पंडितों के मंत्रोच्चार से हुई एवं परशुरामजी की आरती के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ ।इस बीच बड़ी संख्या में जिले के सभी विप्रबन्धु, मातृ शक्तियों, युवा साथियों की सहभागिता रही। 


इन बटुकों का हुआ उपनयन संस्कार - 

सामुहिक ब्रतबन्ध कार्यक्रम में पं. अनिरुद्ध ज्योतिषी, पं. श्रेयांश तिवारी, पं. प्रियांश तिवारी, पं. विकास बड़गैन्या, पं. अविनाश उपाध्याय, पं‌ शिवम ‌दिवेदी‌, पं. अनुभव बाजपेयी, पं. शुभ बाजपेयी, पं. अंकुर तिवारी, पं. शुभम दुबे, पं. शिवम तिवारी, पं. राहुल दुबे, पं. सिद्धार्थ पाठक, पं. सार्थक पाठक, पं. देवधर द्विवेदी, पं हर्ष पाण्डे, पं. स्पर्श मिश्रा, प. वेदांत ज्योतिषी, पं. शुभ कुमार दुबे, पं. मंयक तिवारी, पं अंशुमान तिवारी, पं कान्हा तिवारी, प. प्रीत शुक्ला, पं राज दुबे, पं ओम दुबे, पं प्रियांश मिश्रा, पं शिव कुमार मिश्रा, पं विनय मिश्रा, पं. आराध्य दुबे, पं. अर्पित पाण्डेय, पं. ओम तिवारी, पं. हर्षित तिवारी, पं. आयुष शुक्ला, पं. अक्षय दुबे, पं. तेजश तिवारी, पं. यज्ञेश तिवारी, पं. कृष्णकांत तिवारी, पं हर्ष चौबे, पं. सर्वज्ञ मिश्रा, पं. शिवप्रकाश दुबे, पं. मुक्तेश चौबे, पं. अभिषेक तिवारी, पं. आदर्श तिवारी, पं. आयुष्मान तिवारी, पं. अभिषेक चौबे, पं. आकाश बड़गैया, पं. धीरज बाजपेयी, पं. आयुष पाठक, पं. निरंजन मिश्रा सहित अन्य बटुकों का उपनयन संस्कार हुआ।


No comments:

Post a Comment