Breaking

revanchal times new

मां नर्मदा को स्वच्छ रखने के लिए अभाविप के कार्यकर्ता तत्पर रपटा घाट मंडला में चलाया स्वच्छता व जागरूकता अभियान...



रेवांचल टाईम्स - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मंडला द्वारा स्टूडेंट फॉर डेवलपमेंट गतिविधि के माध्यम से रपटा घाट मंडला में मां नर्मदा संरक्षण अभियान के तहत स्वच्छता व जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें लोगों से अपील की गई कि साबुन, निरमा का उपयोग मां नर्मदा में ना करे, विद्यार्थी परिषद के अभियान के तहत प्रत्येक दिन किसी एक घाट में श्रमदान किया जाएगा,इसके साथ लोगो को पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक किया जायेगा। जिला संयोजक वागीश पटेल ने बताया कि पर्यावरण या नदी संरक्षण जैसे कार्य सामुदायिक जागरूकता और सहभागिता के बिना सम्भव नहीं हैं। जब आमजन स्वप्रेरणा से किसी सामाजिक जिम्मेदारी को पूरा करने के लिये आगे आते हैं, तो उस अभियान में पूर्ण सफलता प्राप्त होती है। इस तरह के अभियान में लोगों के मन में जिम्मेदारी का भाव, उनकी सोच और मानसिकता में सकारात्मकता तथा उस दिशा में व्यवहार में बदलाव बहुत आवश्यक है। विद्यार्थी परिषद अपील करता है कि सभी आम जनमानस विद्यार्थी परिषद के साथ इस पुनीत कार्य में जुड़े। इस दौरान विभाग संयोजक उर्वासी राय,जिला संयोजक वागीश पटेल,नगर मंत्री समीर श्रीवास, महाविद्यालय कार्य प्रमुख प्रखर श्रीवास,सुमित श्रीवास,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post