देवो के देव महादेव भगवान शिव का पूजन करने से ही भक्तों को संकटों से छुटकारा मिल जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोमवार का दिन विशेष तौर पर भगवान शिव को समर्पित है और इस दिन उन्हें प्रसन्न करने के लिए विधि-विधान से पूजन और जलाभिषेक करते हैं. इसके अलावा सोमवार के दिन यदि कुछ उपाय अपनाए जाएं तो व्यक्ति को विशेष लाभ मिलता है. ऐसे उपायों के बारे में शिव पुराण में विस्तार से बताया गया है. शिव पुराण के अनुसार व्यक्ति कर्ज से समस्या को दूर करने या जीवन में आ रही बाधाओं को निकलने के लिए इन उपायों को अपना सकता है. आइए जानते हैं शिव पुराण में बताए गए ऐसे ही कुछ अचूक उपायोग के बारे में.
सोमवार के उपायशिव पुराण के अनुसार यदि कोई कर्ज में डूबा हुआ है और धन संबंधी समस्याओं का सामना कर रहा है तो उसे सोमवार ही नहीं, बल्कि रोजाना शिव मंदिर में जाकर जल अर्पित करना चाहिए. जल अर्पित करते समय उसमें थोड़े से चावल के दाने अवश्य मिलाएं. इसके बाद भोलेनाथ को एक वस्त्र चढ़ाएं. ऐसा करने से कर्ज की समस्या दूर होती है और धन लाभ के नए रास्ते खुलते हैं.
कई बार व्यक्ति को आए दिन समस्याओं का सामना करना पड़ता है. ऐसे में शिव पुराण में बताया गया यह उपाय आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है. इसके लिए सोमवार के दिन जल में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें. इससे सभी पाप मिट जाते हैं और जीवन में आ रही समस्याएं दूर होती हैं.
हर व्यक्ति अपने जीवन में सुख-सुविधाओं का लाभ उठाना चाहता है और इसके लिए दिन-रात मेहनत करता है. मेहनत के साथ ही यदि आप सोमवार के दिन भगवान शिव जल में जौ मिलाकर अर्पित करना चाहिए. शिव पुराण के अनुसार भोलेनाथ को गेंहू से बने पकवान भी बेहद पसंद हैं और इसका भोग लगाने से वह प्रसन्न होते हैं. ऐसा करने से जीवन में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होती है.
इसके अलावा रोजाना रात को 11 बजे से लेकर 12 बजे के बीच शिवलिंग के समाने घी का एक दीपक जरूर जलाएं. इससे धन, संपत्ति और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है. कहते हैं कि भगवान शिव अपने भक्तों के जीवन में आ रहे अंधकारों को दूर करते हैं.
यदि आप अपनी कोई मनोकामना पूरी करना चाहते हैं तो पांच सोमवार तक पशुपतिनाथ का व्रत करें. शिव पुराण के अनुसार यह व्रत भोलेनाथ को समर्पित है और इसे प्रदोष व्रत की तरह ही रखा जाता है. इससे व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होंगी.

No comments:
Post a Comment