Breaking

revanchal times new

नेशनल हाईवे तीस में तेज रफ़्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा चालक की हुई मौत...


रेवांचल टाईम्स - मंडला जबलपुर वाली नेशनल हाईवे तीस थाना बिछिया के क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ओरई गुप्ता ढाबा के पास तेज रफ़्तार एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक पलटने के कारण ट्रक चालक को गंभीर चोटे आने के कारण मौके में ही मौत हो जाने की जानकारी प्राप्त हो रही है। वही ट्रक चालक की पहचान शिवपुरी निवासी सुनील के तौर पर हुई है। जानकारी अनुसार शुक्रवार देर रात्रि मंडला बिछिया मार्ग पर ग्राम औरई के पास स्थित गुप्ता ढाबा के आगे एक ट्रक रायपुर की ओर से आ रहा था और अनियंत्रित हो गया और पलट गया ट्रक क्रमांक आर जे 29 जी ए 4779 वही बताया गया कि रात्रि में पलटे ट्रक शायद किसी वाहन को बचाने के चक्कर में अपना नियंत्रण खो दिया होगा, जिसके कारण ट्रक सड़क से नीचे उतर कर पलट गया। जिसमें ट्रक चालक की मौत हो गई। फिलहाल थाना बिछिया पुलिस घटना के कारणों की जांच कि जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post