BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
हाथों की अंगुलियां चटकाने की भूल से भी न करें गलती, जिंदगीभर के लिए इस बीमारी के हो जाएंगे शिकार - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Tuesday, March 7, 2023

हाथों की अंगुलियां चटकाने की भूल से भी न करें गलती, जिंदगीभर के लिए इस बीमारी के हो जाएंगे शिकार



अक्सर हम लोगों को हाथ की अंगुलियों को चटकाते है. जब भी हमारे हाथ या अंगुलियों में दर्द होता है, तो हम आराम देने के लिए अपने हाथों की अंगुलियों को चटका कर उसे फोड़ते हैं. अगर आपकी भी ये आदत है, तो संभल जाएं. क्योंकि ऐसा करना आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है.

डॉक्टर्स के अनुसार, हाथ या पैर की अंगुलियों को चटकाने से आपकी हडि्डयों पर इसका बुरा असर पड़ सकता है. साथ ही इससे आपके काम करने की क्षमता भी कम हो सकती है. अगर आपको भी ऐसी आदते हैं, तो इसे छोड़ दें.

अगर आपको अंगुलियां चटकाने की आदत हैं, तो गंभीर समस्याएं हो सकती हैं. आपकी हमारे शरी में ज्वॉइंट होता है, वहां एक खास तरह की लिक्विड होता है. ये लिक्विड हमारे शरीर की हड्डियों को जोड़ने में मदद करता है. इस लिक्विड का नाम synovial fluid है.

synovial fluid हमारे शरीर में ग्रीस की तरह काम करता है. यानि ये हडि्डयों को एक दूसरे से रगड़ खाने से रोकता है. synovial fluid लिक्विड में मौजूद गैस से कार्बन डाई ऑक्साइड नई जगह बनाती है और इससे बुलबुले बन जाते हैं. जब हम हड्डियां चटकाते हैं, तो ये बुलबुले फूट जाते हैं. इससे समस्याएं आने लगती हैं.

इससे हो सकता है गठिया

एक्सपर्ट के मुताबिक, अंगुलियां चटकाने से गठिया की समस्या हो सकती है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, हडि्डयां आपस में लिगामेंट से जुड़ी होती हैं. अगर आप बार-बार अंगुलियां चटकाते हैं, तो इससे synovial fluid लिक्विड कम होने लगता है. अगर आप ऐसा हमेशा करते हैं, तो आपके पूरे जीवनभर गठिया की समस्या झेलनी पड़ सकती है.

अंगुलियों में आ सकती है सूजन

कुछ अध्ययन में खुलासा हुआ है कि अंगुलियां चटकाने से हाथों में सूजन आ सकती है. इसके साथ ही सॉफ्ट टिश्यूज में सूजन की समस्या हो सकती है. एक स्टडी में खुलासा हुआ है कि अगर आप काफी लंबे समय तक अंगुलियां चटकाते हैं, तो आपकी अंगुलियां काम करना बंद कर सकती हैं

No comments:

Post a Comment