Breaking

revanchal times new

निषाद राज जयंती पर भव्य रैली का आयोजन आज


रेवांचल टाईम्स - मंडला प्रतिवर्ष अनुसार मांझी समाज द्वारा मंडला जिले में भगवान निषादराज जयंती मध्य प्रदेश माझी जनजाति संयुक्त संघर्ष समिति भोपाल जिला इकाई मंडला एवं ढीमर मांझी संगठनों द्वारा सामाजिक बंधुओं के सहयोग से जिला मुख्यालय सहित निवास, मोहगांव ,नारायणगंज, बिछिया, बमनी बंजर, नैनपुर मैं धूमधाम से मनाई जाएगी  संघर्ष समिति के जिला प्रवक्ता पुहुंप सिंह भारत ने बताया कि प्रातः 10:00 बजे से जिला मुख्यालय निषाद मंगल भवन निषादराज जी की पूजा अर्चन पश्चात युवाओं द्वारा भव्य रैली शहर मैं निकाली जाएगी जो महाराजपुर तक आरटीओ ऑफिस के पास महाराजपुर समिति के अध्यक्ष मुकेश नंदा प्रकाश नंदा कन्हैया नंदा राजकुमार नंदा सहित सामाजिक बंधुओं द्वारा स्वागत पश्चात पुनः निषादराज मंगल भवन में वापिस आएगी कार्यक्रम में सामाजिक बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता की अपील जिला अध्यक्ष लाल नंदा, उमाशंकर गुड्डू सिंधिया अध्यक्ष युवा संगठन वैशाख को नंदा जिला सचिव अशोक नाविक उपाध्यक्ष थामन वरमैया संरक्षक सुखचैन मांझी संरक्षक बृजेश बर्मन राकेश सिंधिया श्रीराम सिंधिया ने की है ।इसी प्रकार बम्हनी बंजर में 12:00 से भव्य कार्यक्रम पूजन अर्चन पश्चात भव्य शोभायात्रा बमनी बंजर सहित आसपास के ग्राम से आए सामाजिक बंधुओं द्वारा निकाली जाएगी, बमनी बंजर समिति के अध्यक्ष बद्री प्रसाद नंदा उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद ने क्षेत्र के सामाजिक बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में सहभागिता हेतु सभी सामाजिक बंधु निषाद भवन पुराना बस स्टैंड के पास बमनी बंजर में पहुंचने की अपील की है। इसी प्रकार मोहगांव में कालिका प्रसाद मांझी प्रदेश उपाध्यक्ष सगनू नंदा, चिंतामणि नंदा कृष्ण कुमार नंदा ने क्षेत्रीय बंधुओं से समय में  मोहगांव मुख्यालय पहुंच कर कार्यक्रम को भव्य बनाने की अपील की है

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new