Breaking

revanchal times new

नैनपुर में गोडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा की बैठक सम्पन्न संभागीय अध्यक्ष हरेंद्र सिंह मसराम रहे उपस्थित..


रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले के नैनपुर विकास खंड के ग्राम टाटरी में गोडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा की बैठक रखी गई थी।जिसमें आगामी चुनाव और पार्टी और कार्यकर्ताओं को मजबूती देने की रूप रेखा रखी गई। जिसमें विकासखंड गरीब आदिवासियों का शोषण किया जा रहा है। और पेसा एक्ट का भी पालन ग्रामीण स्तर पर नहीं किया जा रहा है। जिसके कारण लगातार गरीबों को न्याय नहीं मिल पा रहा है। और विकासखंड स्तर पर अवैध उत्खान और खनिजों का दोहन किया जा रहा है। जिसमे विस्तृत चर्चा की गई है। वही पार्टी और युवा मोर्चा के कार्यकर्तो को मजबूती से खड़े होने और विकास के लिऐ अग्रसर होने की बात कही गई। 


 बैठक में उपस्थित रहे मुख्य अतिथि हरेंद्रसिंह मसराम ने नैनपुर ब्लांक युवा मोर्चा के सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के लिए ईमानदारी से काम करने का दिया दिशा निर्देश मसराम ने कहा अगर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी युवा मोर्चा में काम करना है तो सबसे पहले पार्टी में सदस्यता लेना जरूरी है और जो कार्यकर्ता सदस्यता लें चुके हैं वो पार्टी की बैठक में उपस्थित रहें।


ये रहे उपस्थित 


संभागीय अध्यक्ष हरेद्र सिंह मसराम नैनपुर नगर अध्यक्ष सुजीत कुमार प्रजापति समीर तिलगाम ब्लॉक अध्यक्ष युवा मोर्चा संजय कुम्हरे मीडिया प्रभारी श्रीचंद गणेश उईके  रवि आर्मो विजय मनोज उईके जयपाल धुर्वे और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new