BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
संयुक्त मोर्चा संघ परियोजना अधिकारी पर्यवेक्षक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिनी कार्यकर्ता एवं सहायिका द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल को जारी... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, March 25, 2023

संयुक्त मोर्चा संघ परियोजना अधिकारी पर्यवेक्षक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिनी कार्यकर्ता एवं सहायिका द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल को जारी...


दैनिक रेवांचल टाइम्स - मंडला, संयुक्त मोर्चा संघ परियोजना अधिकारी पर्यवेक्षक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मिनी कार्यकर्ता एवं सहायिका द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल को जारी रखने के लिए रणनीति बनाई जा रही है। जिसमें कार्यकर्ताओं द्वारा अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री जी को पोस्टकार्ड भेजे गए एवं उसमें अपनी मांगों को लिखा गया ।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जो कि महिला एवं बाल विकास विभाग के मुखिया हैं उनके द्वारा लंबित मांगों पर कोई ध्यान आकर्षित नहीं किया जा रहा है। जबकि शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का संचालन हमारे महिला बाल विकास अमले के द्वारा ही किया जाता है । 15 मार्च 2023 से लंबित मांगों को लेकर संयुक्त मोर्चा संघ हड़ताल पर है। जिसका असर प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना लाडली लक्ष्मी योजना के पंजीयन में देखा जा रहा है। जो की निरंक हैं पोषण पुनर्वास केंद्र में हमारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मेहनत से ही कुपोषित बच्चों को भर्ती किया जाता है जो कि वर्तमान में खाली पड़े हुए हैं। वर्तमान में मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के लिए जोर शोर से लाभान्वित करने की प्रक्रिया की जा रही है जो कि हमारे महिला बाल विकास के हड़ताल पर रहने से व्यवस्थाएं गड़बड़ा गई हैं।  हितग्राहियों को दर-दर भटकना पड़ रहा है उन्हें सही मार्गदर्शन हमारी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा ही दिया जाता है फिर भी महिला बाल विकास के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कोई असर नहीं हो रहा है मूक साधे हुए हैं हमारे संयुक्त मोर्चा संघ ने ठान लिया है जब तक हमारी मांगों की तरफ ध्यान आकर्षित नहीं होगा मांगे पूरी नहीं होंगी हम लोग अपने कार्य में वापस नहीं आएंगे हमारी हड़ताल अनिश्चितकालीन रहेगी।।

No comments:

Post a Comment