BREAKING
जवाहर नवोदय विद्यालय से दो छात्र लापता | एमपी में बड़ा प्रशासनिक फैसला | जबलपुर में सनसनीखेज वारदात
जनपद पंचायत नैनपुर में कर्मकार योजना का करोड़ों रूपये का घोटाला जिला पंचायत की टीम कर रही है। जांच... - revanchal times new

revanchal times new

निष्पक्ष एवं सत्य का प्रवर्तक

Breaking

aaj ka akhbar padhen

आज का ई-पेपर

पूरा अखबार पढ़ने के लिए नीचे दिए गए बटन पर क्लिक करें।

ई-पेपर Viewer

Saturday, March 25, 2023

जनपद पंचायत नैनपुर में कर्मकार योजना का करोड़ों रूपये का घोटाला जिला पंचायत की टीम कर रही है। जांच...



रेवांचल टाईम्स - अधिकारियों नाक के नीचे मृत व्यक्तियों का पैसा अपने और दोस्तों के खाते में डाल कर किया घोटाला 

नैनपुर /मंडला

प्रदेश के मुख्य मंत्री कह रहे है। की घोटाले करने वालों को छोड़ना नही है। मगर  प्रदेश के मुखिया की बाते हवा में उड़ा कर घोटाला करने में भारी व्यस्त है।और दिन ब दिन बड़े बड़े घोटाले उजागर हो रहे है। मगर अधिकारियों जब घोटालों  की जानकारी दी गई तो पहले सिरे से नकार दिया गया था। मगर जब मामला उजागर हुआ तो अधिकारियों के होश हवा हो गए है। वही जनपद पंचायत सीईओ भी पहले जांच समिति बनाई फिर अन्ना फानन में जिला पंचायत सीईओ को जानकारी देकर जिले से टीम गठित कर जॉच की जा रही है। की कर्मकार योजना में कितने का गबन किया गया है।


क्या है। मामला


 जनपद पंचायत नैनपुर में कर्मकार योजना में जमकर घोटाला हुआ है। जिसमें मृत व्यक्तियों के परिवार को मिलने वाली राशि को जितेंद्र जघेला जोकि जनपद पंचयत नैनपुर में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था।मगर पैसे का ऐसा लालच की उसने धीरे धीरे कर्मकार योजना की राशि पहले अपने परिवार और फिर अपने दोस्तों के खातों में डाली गई। जिसकी जानकारी ना जनपद पंचायत के वर्तमान सीईओ और दूसरे आने वाले अधिकारियों को भनक तक नहीं लगी जिसके कारण कंप्यूटर ऑपरेटर हौसले बुलंद हो गए और जितेंद्र जघेला लगातार योजना की राशि अपने दोस्तों के खाते में डालता रहा है। जोकि वर्तमान में करोड़ों में पहुंच चुकी है। अब लगातार जिले की टीम जॉच कर रही है। की कितने दोस्तों और परिवार के खातों में पैसा डाला गया है। 


गबन के पैसे से दोस्तो के साथ करते थे। मंहगे शौक....


जनपद पंचायत नैनपुर से मिली गोपनीय जानकारी के अनुसार रोहित लालवानी और जितेंद्र जघेला के बीच पेसो को लेकर विवाद हुआ जब जितेंद्र जघेला ने पैसा नही दिया तो रोहित लालवानी ने सारा मामला एक पत्रकार को बताया  और मामला लेनदेन होने के बाद शांत नही हुआ और जितेंद्र जांघेला के द्वारा किया घोटाला उजागर हो गया है । वही उसके द्वारा परिवार के नाप प्लाट कार और उसके दोस्त जो बिना काम किए ही एसो आराम और मंहगे शौक करते थे। और नेपाल गोवा और अन्य दूसरे शहरों जाने के लिऐ हवाई जहाज में सफर करते थे। जिसके कारण लोगों की नजर में इनकी गति विधियां आ गई थी। मगर कोई बोल नही सकता था।  मगर देखना है। की प्रशासन जॉच तो कर रहा है। क्या दोषी कंप्यूटर ऑपरेटर और उसके मित्र जिनके खातों में पैसा गया उनके विरुद्ध पुलिस में अपराध दर्ज करवाएगा या फिर जांच को इतना गोल गोल कर उसे बचा लिया जाएगा।


इनका कहना है। 


मेरे द्वारा जनपद पंचायत सीईओ को शिकायत की गई थी। मगर उनके द्वारा जांच करवाने की बात कह कर मुझे टाल दिया गया था। मगर मेरी बार सत्य निकली और कर्मकार योजना करोड़ों की जांच जिला स्तर से की जा रही है।

                             गजानन प्रजापति 

                              अधिवक्ता नैनपुर

No comments:

Post a Comment