Breaking

revanchal times new

महिला पुलिस बल ने थामी मंडला यातायात व्यवस्था की कमान चौराहो पर खड़े होकर किया ट्राफिक नियंत्रण, जागरूकता का दिया संदेश


दैनिक रेवांचल टाइम्स -  मंडला आज मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा "अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस" के अवसर पर 8 मार्च को संचालित किये जाने वाले कार्यक्रम की श्रृंखला अन्तर्गत आज पुरे मध्यप्रदेश में एक दिवसीय सड़क सुरक्षा जनजागरूकता-दिवस कार्यक्रम महिला पुलिस कर्मचारियों के माध्यम से दिनांक 06 मार्च को आयोजित किया गया। जिसके तहत आज मध्यप्रदेश में महिला पुलिस बल चौराहों की ट्रैफिक व्यवस्था की कमान संभाल रही है। महिला सशक्तिकरण का संदेश देने के लिए पुलिस विभाग की ओर से यह पहल की गई है। प्रदेश के सभी शहरों में सुबह से महिला पुलिसकर्मियों-अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई। महिला पुलिसकर्मियों ने ना केवल यातायात व्यवस्था संभाला बल्कि नागरिकों को भी जागरुक किया। इसी तारत्‍मय में पुलिस अधीक्षक मंडला श्री यशपाल सिंह राजपुत के निर्देशन में मंडला शहर में महिला पुलिस कर्मियों द्वारा आज शहर के प्रमुख मार्गो एवं चौराहों में यातायात की कमान संभाली गई उक्‍त ड्यूटी के दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने जागरूक संबधित पंपलेट् लोगों को वितरित किया तथा अपने कार्यों का अनुभव साझा करते हुए महिला पुलिस कर्मी होने के नाते खुद को गौरवान्वित महसूस किया।

महिला पुलिसकर्मियों ने ना केवल यातायात व्यवस्था संभाला बल्कि नागरिकों को भी जागरुक किया। मंडला जिला अंतर्गत सभी ट्रैफिक पाईंट में चौक चौराहों पर महिला पुलिसकर्मी ट्रैफिक संभालती नजर आई। महिला ट्रैफिक पुलिस लोगों को यातायात रूल बताते दिखाई दी। जो लोग नियम का पालन कर रहे हैं उन्हें गुलाब देकर सम्मान किया गया। इसके साथ ही महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान अपील करते हुए कहा कि यातायात नियमों का पालन करना जनता की भी जिम्मेदारी है। आम महिलाएं भी सभी लोगों को रूल पालन करने कि लिए जागरूक करें। मंडला शहर के साथ साथ जिले के अन्य अनुभाग अंतर्गत नगरों में भी महिला सिपाही से लेकर महिला सब इंस्पेक्टर तक चौराहों पर मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करते नजर आए। चौराहे पर तैनात महिला पुलिस बल ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले, बिना हेलमेट वाले वाहन चालकों को समझाइश दी। साथ ही हेलमेट लगाकर वाहन चलाने वाले व्यक्तियों को फूलों एवं गुलदस्ते भेंट कर समझाइश दी।महिला पुलिस अधिकारी का कहना है कि उनको ऐसे अवसरों पर ड्यूटी करने से खुशी महसूस होती है।

Post a Comment

Previous Post Next Post