रेवांचल टाईम्स - मण्डला मध्यप्रदेश राष्ट्र सेविका समिति द्वारा मंडला में होली मिलन कार्यक्रम एवं अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सम्मलित रूप से मनाया । कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजन से हुई, सभी बहनों अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपने अपने विचार व्यक्त किये, तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता रखी गयी जिसमें सभी बहनों ने हिस्सा लिया, इस प्रतियोगिता में पूजा ज्योतिषी की जीत हुई। तत्पश्चात सभी बहनों ने एक दूसरे को गुलाल लगाया और फाग के गीत गाकर उत्साहपूर्वक होली मिलन के कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में नववर्ष को लेकर योजना भी बनाई गई। तृप्ति शुक्ला के द्वारा आभार प्रकट कर आनंद के साथ कार्यक्रम को सम्पन्न किया गया। इस बीच तृप्ति शुक्ला, अर्चना देशमुख, वंदना टेकाम, पूजा ज्योतिषी, कामना राय, रजनी साहू, उषा अग्रवाल, भागवती पटेल, रजनी गौतम, अंजना गौतम, उर्वसी राय, अनन्या शुक्ला, संस्कृति श्रीवास सहित अन्य बहनें उपस्थित रहीं ।
राष्ट्र सेविका समिति ने मनाया संयुक्त रूप से होली मिलन और अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस....
bydigital bharat
-
0
.jpeg)
