Breaking

revanchal times new

महाविद्यालय में दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित...



रेवांचल टाईम्स - शासकीय स्नातक महाविद्यालय नैनपुर के भोज अध्ययन केन्द्र में म.प्र.भोज मुक्त विश्विद्यालय भोपाल के निर्देशानुसार नई शिक्षा नीति के अंतर्गत दीक्षारभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। दीक्षारभ कार्यक्रम कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आई के यादव के मार्गदर्शन और समन्वयक प्रो. रविन चौहान के निर्देशन में आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता डॉ.प्रियंका चक्रवर्ती द्वारा छात्र छात्राओं को नई शिक्षा नीति के तहत मेजर, माइनर, ओपन इलेक्टिव, वोकेशनल विषय और फील्ड प्रोजेक्ट  के बारे में विस्तृत से जानकारी दी गई। समन्वयक प्रो. रविन  चौहान द्वारा छात्र छात्राओं को भोज की वेबसाइट से सिलेबस, ऑडियो और वीडियो लैक्चर कैसे देख सकते है बताया गया। कार्यक्रम मे महाविद्यालय परिवार से डॉ.जी सी मेश्राम, प्रो. मुकेश बघेल, डॉ. ज्योति सिंह, डॉ. आर एस धुर्वे और महाविद्यालय के समस्त स्टॉफ और भोज अध्ययन केन्द्र के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new