Breaking

revanchal times new

मंगल दोष को शांत करने के लिए अपनाएं ये विशेष उपाय, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि



ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल दोष है तो कुछ उपाय अपनाने से राहत मिलती है. ज्योतिष में मंगल ग्रह को नवग्रहों का सेनापति कहा है और जब यह शुभ दशा में होता है तो व्यक्ति को जीवन में सफलता और ताकत प्राप्त होती है. वहीं अगर मंगल की दशा कमजोर है तो व्यक्ति को जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ऐसे में मंगल दोष के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए कुछ उपाय अपनाने से लाभ मिलता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इन उपायों को अपनाने से मंगल दोष का बुरा प्रभाव कम होता है.
मंगलवार के उपायजब किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल दोष होता है तो उसे कई परेशानियां झेलनी पड़ती हैं. मंगल दोष की वजह से व्यक्ति न चाहते हुए भी कर्ज के बोझ तले दबता चला जाता है और लाख कोशिशों के बाद भी छुटकारा नहीं मिलता. ऐसे में मंगलवार के दिन विधि-विधान के साथ हनुमान जी का पूजन करना चाहिए. पूजा के बाद ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करना लाभकारी होता है. ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करने पर जातक को कर्ज से मुक्ति मिलती है और जीवन में धन-धान्य प्राप्त होता है.
कुंडली में अगर मंगल की दशा कमजोर है और इसकी वजह से व्यक्ति कष्टों में घिरा हुआ है तो हनुमान जी की उपासना करने से लाभ मिलता है. मंगल दोष से मुक्ति पाने के लिए मंगलवार के दिन हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाएं और वहीं मंदिर में बैठकर हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें. मान्यता है कि इस उपाय को करने से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति के जीवन में आ रहे कष्टों को दूर करते हैं.
यदि कुंडली में मंगल दोष के दुष्प्रभाव से बचना चाहते हैं तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगलवार के दिन व्रत अवश्य करें. लेकिन ध्यान रखें कि व्रत की शुरुआत हमेशा शुक्ल पक्ष में आने वाले मंगलवार से ही करनी चाहिए. गलती से भी कृष्ण पक्ष में व्रत की शुरुआत न करें. व्रत शुरू करने से पहले हाथ में गंगाजल लेकर 21 मंगलवार के व्रत का संकल्प करें. मंगलवार का व्रत करने से व्यक्ति की कुंडली से मंगल दोष दूर होता है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में मंगल दोष है तो उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा और कई बार उसके बनते काम भी बिगड़ जाएंगे. मंगल दोष को शांत करने के लिए मंगलवार के दिन विधि-विधान के साथ हनुमान जी का पूजन करें और उनके समक्ष चमेली के तेल का दीपक जलाएं. इससे अवश्य लाभ मिलेगा.

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new