Breaking

revanchal times new

विहिप मातृशक्ति के होली मिलन समारोह में उड़ा रंग गुलाल महिलाओं ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं

दैनिक रेवांचल टाइम्स - छिन्दवाड़ा। 

विहिप मातृशक्ति संगठन द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। मातृशक्ति जिला संयोजिका श्रीमती रेखा चौरे ने बताया कि रंगपचमी के पावन अवसर पर वार्ड नं. 18 चांद रोड रेलवे क्रासिंग के समीप महिला होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी कार्यकर्ताओं द्वारा एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी गई। होली मिलन समारोह में पहुंचे विहिप जिला अध्यक्ष द्वारा भव्य आयोजन पर मातृशक्ति संगठन की सराहना कर आभार माना। 




इस अवसर पर विहिप जिला अध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह, बजरंगदल जिला संयोजक शैलेश यदुवंशी, विभाग सेवा प्रमुख अभिषेक वैष्णव, जिला संयोजिका मातृशक्ति रेखा चौरे, जिला संयोजक दुर्गा वाहिनी सोनम अहिरवार, मालती यादव, कविता, अनुप्रिया यादव, चित्रलेखा, कमला, श्यामा, लक्ष्मी पिंकी, नीला, अनुसूया सोनी, संजना, दिव्या, प्रमिला धुर्वे, सविता, संतोषी, सलोनी गोस्वामी, आशा गोस्वामी, ललिता कसार, वंदना, साधना, यशोदा, दीक्षा, पार्वती, सुनीता, नीलम, जिया वर्मा समेत अन्य उपस्थित रहे!

Post a Comment

Previous Post Next Post
revanchal times new