Breaking

revanchal times new

घुघरी में विकास यात्रा के दौरान मध्यान्ह भोजन में कमी पाए जाने पर नोटिस जारी करने के निर्देश...




रेवांचल टाईम्स - मंडला जिले की विधानसभा बिछिया के जनपद पंचायत घुघरी में चल रही विकास यात्रा ग्राम भुड़कुर, चलनी, बरवानी, चीतापखना, सलवाह पहुँची । विकास यात्रा में पूर्व विधायक एवं प्रभारी मंत्री के जिला प्रतिनिधि शिवराज शाह भाजपा जिला महामंत्री, जनपद सदस्य एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीरज मरकाम ने केन्द्र एवं राज्य की भाजपा सरकार की सभी योजनाओं के विषय में बताया एवं योजनाओं का लाभ लेने को कहा। स्वीकृत कार्यो के भूमिपूजन एवं पूर्ण कार्यो के लोकार्पण किये गए। नवीन आंगनवाड़ी केंद्र चलनी का भी भूमिपूजन किया गया। मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार जन्म से लेकर मृत्यु के बाद तक कि योजना से आम जन को लाभान्वित कर रही । ऐसी ढेर सारी योजनाओं और विकास कार्यो को भाजपा सरकार आमजन तक पहुचा रही । विकास यात्रा में धरातल में क्या लाभ पहुँच रहा ये भी समीक्षा चल रही इसी तारतम्य में भुड़कुर में मध्यान्ह भोजन मीनू के अनुसार नही बना एवं जो भोजन बना उसमें भी गीला चावल, छिलका वाले आलू चने ,और पतली राहर की दाल मौके पर पाया गया। जिस पर संस्था प्रधान को नोटिस जारी करने के आदेश दिए गए एवं इस विकास यात्रा में अनुपस्थित विभाग के अधिकारियों को भी नोटिस जारी करने एवं विकास यात्रा में सभी विभागों की उपस्थिति रहे जिससे आमजन की समस्याओं का त्वरित निराकरण हो सके। विकास यात्रा के दौरान जल यात्रा भी चल रही इस अभियान के तहत जल संरक्षण हेतु शपथ दिलाई गयी। भाजपा सरकार की योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लिए  मुख्यमंत्री जनसेवा शिविर भी लगाए जा चुके उसके बाद धरातल की स्थिति जानने , छूटे हुए हितग्राहियों को लाभ दिलाने, स्वीकृति हुए विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं पूर्ण हुए कार्यों का लोकार्पण किया जा रहा यह यात्रा 5 फरवरी से 25 फरवरी तक निरन्तर चलेगी। अंतिम छोर तक के व्यक्ति को भाजपा की केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित करने हेतु निरंतर धरातल पर जनप्रतिनिधि एवं भाजपा पदाधिकारी सहित सभी विभागों के अधिकारी ,कर्मचारी आम जन तक इस विकास यात्रा के माध्यम से पहुँच रहे है। इस अवसर पर  भाजपा मण्डल अध्यक्ष शम्भू प्रसाद साहू ,जनपद सदस्य सेवकली ,ग्राम पंचायत, भाजपा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष राजेन्द्र सोनी, भाजपा मण्डल महामंत्री राजकुमार चौकसे, किसान मोर्चा विधानसभा प्रभारी महादेव अग्रवाल, जिला कार्यालय मंत्री भाजपा युवा मोर्चा दीपक नामदेव, भाजपा किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप चौकसे ,भाजपा युवा मोर्चा महामंत्री मोहन (लकी) सोनी, उपाध्यक्ष युवा मोर्चा नितेष साहू,सोशल मीडिया प्रभारी एस सी मोर्चा राजेश सारथी ,अनुसूचित जनजाति मोर्चा महामंत्री अक्कल सिंह कोकड़िया सहित आम जनमानस की उपस्थिति रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post